लाइव टीवी

आज का राशिफल 31 मई 2021: मेष व मकर राशि के जातकों को मिलेगा ग्रहों की गति का लाभ, जानिए कैसा रहेगा आज दिन

Updated May 31, 2021 | 06:00 IST

Aaj ka Rashifal, 31 मई 2021 का राशिफल: आज सोमवार का अपना राशिफल। ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव अनुसार ज्योतिष शास्त्र में वर्तमान समय के अंदर भविष्य की संभावित परिस्थितियों के संकेत मिलते हैं।

Loading ...
31 मई का राशिफल, Aaj Ka Rashifal 31 May 2021
मुख्य बातें
  • राहु अब शुक्र प्रधान वृष में कर रहा है गोचर।
  • सूर्योदय के समय श्रवण नक्षत्र और मकर राशि।
  • मीन व धनु राशि के जातकों को आज सेहत के प्रति रहना होगा सचेत।

31 मई 2021 का राशिफल / 31 May Hindi Horoscope: आज सूर्योदय के समय श्रवण नक्षत्र व मकर राशि है।  सूर्योदय के समय आज भी शनि व चन्द्रमा एक साथ मकर में हैं। चन्द्रमा शनि प्रधान मकर व केतु मंगल प्रधान राशि वृश्चिक में गोचर कर रहे हैं वहीं गुरु कुम्भ व सूर्य वृष राशि में है। राहु अब शुक्र प्रधान वृष में गोचर कर रहा है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

आज ग्रहों के गति का लाभ मेष व मकर राशि के जातकों को मिलेगा। मीन व धनु के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। सिंह व कन्या राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 31 मई का राशिफल:

मेष- आज मंगल,गुरु व चन्द्र गोचर एक साथ आपकी धर्मिक योजनाएं सफल करेंगे। मीन राशि के मित्र की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।

वृष- कोई रुका धार्मिक कार्य पूर्ण हो सकता है। जॉब में अपने कार्यों के प्रति लापरवाही से बचें। हरा रंग शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय में आशातीत सफलता संभावित है। कन्या व तुला राशि के मित्र से लाभ होगा। नीला रंग शुभ है। रुके हुए धन प्राप्ति की सम्भावना रहेगी।

कर्क- जॉब में नवीन पद की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। जमीन या मकान खरीदने की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

सिंह- धार्मिक अनुष्ठान की तरफ प्रेरित होंगे। मकान क्रय करने की योजना बनेगी। नारंगी रंग शुभ है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।

कन्या- जॉब सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। बुध व चन्द्रमा बिजनेस में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

तुला- आज जॉब में कोई निर्णय लेने में थोड़े असमंजस की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार की संभावना रहेगी। हरा रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक- गुरु व चन्द्र गोचर व्यवसाय में सफल करेंगे। जॉब में अपने कार्य को लेकर थोड़ा तनाव होगा। सफेद रंग शुभ है।मूंग का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ फलदायी है।

धनु-  गुरु व चन्द्र गोचर की अनुकूलता के कारण जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में प्रगति सम्भावित है। धन के आगमन होने के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है।

मकर- व्यवसाय में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्रमा आज इसी राशि मे गोचर कर राजनीति में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

कुंभ- राशि स्वामी शनि व चन्द्रमा व्यवसाय को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। बजरंगबाण का पाठ करें। बैगनी रंग शुभ है।

मीन- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है।यात्रा को लेकर तैयार रहें। शनि, गुरु व चन्द्रमा की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat