लाइव टीवी

आज का राशिफल 1 जून 2021: कैसा रहेगा जून महीने का पहले दिन? कुम्भ व मकर राशियों को गुरु और चंद्रमा से लाभ

Updated Jun 01, 2021 | 08:40 IST

Aaj ka Rashifal, 1 जून 2021 का राशिफल: मंगलवार और महीने का पहले दिन का राशिफल। जानिए ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव अनुसार ज्योतिष शास्त्र में वर्तमान समय के अंदर भविष्य की संभावित परिस्थितियों के संकेत।

Loading ...
1 जून का राशिफल, Aaj Ka Rashifal 1 June 2021
मुख्य बातें
  • तुला व वृष के जातक आज स्वास्थ्य के प्रति रहें सचेत।
  • सूर्य वृष व गुरु कुंभ राशि में स्थित।
  • सूर्योदय के समय कुम्भ राशि में चन्द्रमा।

1 जून 2021, मंगलवार का राशिफल / 1 June Hindi Horoscope: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कुम्भ राशि में है व धनिष्ठा नक्षत्र है। कुम्भ का स्वामी शनि होता है। सूर्य वृष व गुरु कुंभ राशि में है। केतु वृश्चिक में है। आज सबसे मुख्य बात यह है कि गुरु व चन्द्रमा एकसाथ कुम्भ राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

गुरु व चन्द्रमा का लाभ कुम्भ व मकर राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 1 जून का राशिफल:

मेष- आज जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर तनाव हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल करेंगे। पिता की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा।पीला व सफेद रंग शुभ है।

वृष- गुरु व चन्द्र का नवम गोचर भाग्यवृद्धि कारक है। व्यवसाय में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। सफेद व हरा रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

मिथुन- राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। व्यवसाय में आशातीत सफलता संभावित है। कन्या व तुला राशि के मित्र से लाभ होगा। नीला रंग शुभ है। रुके हुए धन प्राप्ति की सम्भावना रहेगी।

कर्क- स्वास्थ्य सुख में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। पीला व लाल रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है।व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

कन्या- गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। कुंभ का चन्द्रमा व गुरु  व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

तुला- आज व्यवसाय में संघर्ष की स्थिति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक- छात्र कॅरियर में सफल रहेंगे। जॉब में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह होगा। लाल व सफेद रंग शुभ है।मसूर का दान करें। व्यवसाय में लाभ के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।

धनु-  व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी ।जॉब में रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ लाभदायक है।

मकर- शनि व चन्द्र गोचर से जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शुक्र व चन्द्र गोचर जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

कुंभ- आज चन्द्रमा व गुरु एकसाथ इसी राशि में हैं।गुरु व चन्द्रमा आपके बिजनेस प्लान को विस्तार देंगे। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है लेकिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

मीन- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।नारंगी व पीला रंग शुभ है।अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat