लाइव टीवी

आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2020: सेहत के प्रति सजग रहें मिथुन राशि के जातक, कुम्भ राशि के लोगों को नए अवसर

Updated Oct 31, 2020 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 31 अक्टूबर 2020: सूर्योदय के समय अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि है। कुम्भ राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। जानिए आपका आज का राशिफल।

Loading ...
Aaj ka rashifal 31 October 2020 today
मुख्य बातें
  • कुम्भ राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे
  • मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करें
  • कर्क व मकर राशि के लोग लाभान्वित होंगे

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय अश्विनी नक्षत्र व मेष राशि है। सूर्य तुला में है। राहु वृष में है।केतु भी मंगल प्रधान राशि वृश्चिक में है। कर्क व मकर राशि के लोग लाभान्वित होंगे। तुला के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करें। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें अपना 31 अक्टूबर का राशिफल

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: इस राशि के छात्र आज जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आईटी व बैंकिंग से सम्बद्ध जातकों के जाँब में परिवर्तन की संभावना है।छात्र लाभान्वित होंगे। पीला रंग शुभ है।व्यवसाय में उन्नति होगी।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में लाभ का है।धन का आगमन हो सकता है। जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे।मिथुन व मकर मित्र राशियां हैं जो आज लाभ प्रदान करेंगी।नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। जाँब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं।हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: इस राशि का स्वामी चन्द्रमा धार्मिक कार्य कराते हुए आध्यात्मिक उत्कर्ष देगा।राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है।आज आपका पहले का धन का निवेश बहुत कार्य करेगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: सूर्य व चन्द्रमा का आज का गोचर आपको लाभ तो दे ही रहा है ,चंद्रमा के आज की स्थिति से लोकप्रियता बढ़ रही है। धन में वृद्धि होगी। राजनीतिज्ञ नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में पहले से सुधार होगा। गणेश जी की पूजा करते रहें। सफेद रंग शुभ है। बड़े भाई से लाभ सम्भव है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय में कोई नया प्रस्ताव मिलने की संभावना है। धार्मिक यात्रा हो सकती है।श्री सूक्त का पाठ करें।आज किसी मित्र का कोई बिगड़ा कार्य बनाएँगे।सफेद रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति पथ पर अग्रसर रहेंगे। जाँब में संघर्ष है। आज आप शिव मंदिर अवश्य जाएं। कन्या राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं।लाल रंग शुभ है।


9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन के रियल स्टेट में निवेश के संकेत हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है।भगवान विष्णु जी की चार परिक्रमा करें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: यात्रा से सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व चन्द्र गोचर आर्थिक लाभ प्रदान कर सकते हैं। हनुमानचालीसा का 100 बार पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय में सफल रहेंगे तथा कोई नया प्रोजेक्ट प्रारंभ करेंगे। माता का आशीर्वाद लें। हनुमान जी की तीन परिक्रमा करें। हरा रंग शुभ है।

12 मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: राजनीति में  सफलता मिलेगी।आज बेवजह मत करें। लाल रंग शुभ है। ससुराल के लोगों से लाभ मिलेगा। पीले फलों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat