लाइव टीवी

आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2020: शरद पूर्ण‍िमा का चांद इन राश‍ियों की खोलेगा क‍िस्‍मत, घर में होने वाली है बरकत

Updated Oct 30, 2020 | 04:15 IST

आज का राशिफल, 30 अक्टूबर 2020: आज शरद पूर्ण‍िमा का चांद द‍िखेगा। 16 कलाओं वाला चंद्रमा और बाकी के ग्रह खास योग बना रहे हैं। जानें कैसा बीतेगा आपका आज का द‍िन।

Loading ...
आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2020
मुख्य बातें
  • धनु राश‍ि के लोग आज के द‍िन सफलता पाएंगे
  • मीन राश‍ि के जातक स्‍वास्‍थ्‍य लाभ पाएंगे
  • म‍िथुन राश‍ि के लोगों का रुका काम बनने लगेगा

आज सूर्योदय के समय रेवती नक्षत्र है व मीन राशि है। राहु वृष व केतु वृश्चिक में है। सूर्य तुला राशि में है। आज मेष व सिंह राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मीन राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कुम्भ व मीन राशि के जातक यात्रा में वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। 

पढ़ें अपना 30 अक्टूबर का राशिफल

मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज का दिवस कई रुके कार्यों को पूर्ण करने का है। छात्रों के लिए सफल व मंगलमय दिवस  है।मंगल व चन्द्र गोचर आज जॉब में उन्नति प्रदान करेगा। सफेद रंग शुभ है।

वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:आज का दिन राजनीति व प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए सफलता का है।धन का निवेश रियल स्टेट में हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण आध्यात्म की तरफ अग्रसर होंगे। सफेद रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: आज बुध व चन्द्र गोचर अनुकूल है। रुके कार्यों को सम्पूर्ण करने का बेहतर समय है। जॉब में प्रमोशन की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। माता का आशीर्वाद लाभान्वित करेगा।

कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है। आज मन धार्मिक  रहेगा। गुरु, मंगल व चन्द्र गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सफेद व पीला रंग शुभ है। 

सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सूर्य व चन्द्र की शुभता के लिए भगवान शिव का आशीर्वाद आवश्यक है। पीला रंग शुभ है।आज का दिन पॉलिटिक्स में सफलता का है।                   

कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: बुध व शुक्र लाभ दे सकता है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है।

तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में प्रगति व व्यवसाय में भी उन्नति की तरफ जा रहे हैं। धार्मिक यात्रा संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। सफेद रंग शुभ है। हेल्थ बेहतर होनी चाहिए। 

वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज शनि व चन्द्रमा गोचर जॉब में संघर्ष देगा। मेष व सिंह राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। गेहूं का दान करें।

धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज का दिन राजनीति में सफलता का है। गुरु व चन्द्र के शुभ प्रभाव से छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। गृह निर्माण सम्बन्धी रुके कार्य के पूर्ण होने के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है।

मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today: शनि व चन्द्रमा जॉब में कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। व्यवसाय में किसी नवीन कार्य का आगमन आपको हर्षित कर सकती है। आसमानी रंग शुभ है।

कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय के लिए  सफलता का है। शनि व शुक्र जॉब नेचर फील्ड के लोग परिवर्तन का प्रयास प्रारंभ कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। 

मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। आज स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पीला रंग शुभ है। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। श्री सूक्त का पाठ करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat