लाइव टीवी

राशिफल 4 July: कन्या व मीन राशि को जॉब में मिलेंगे नए मौके, श्री सूक्त का पाठ करें सिंह राशि के जातक

Updated Jul 04, 2020 | 10:51 IST

राशिफल, 4 July: मीन राशि के जातकों को मंगल व चन्द्रमा जॉब में परिवर्तन की तरफ ले जा सकते हैं। मिथुन राशिवालों को व्यवसाय में प्रगति  होगी। जानिए कैसे रहेगा आपका शनिवार का दिन...

Loading ...
rashifal 4 July, राशिफल
मुख्य बातें
  • स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें कुंम्भ व मिथुन राशि के जातक
  • व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे तुला व वृश्चिक राशि के जातक ।
  • आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है

राशिफल 04 जुलाई: आज चन्द्रमा धनु राशि में आ चुके हैं। सूर्योदय के समय मूल नक्षत्र रहेगा। सूर्य मिथुन राशि में पहले से ही है।शेष ग्रह स्थितियं पूर्ववत हैं। आज तुला व वृश्चिक राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

कन्या व मीन राशि के छात्र जॉब में  नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कुंम्भ व मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।
 

पढ़ें 4 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: मंगल व चन्द्रमा जॉब में परिवर्तन की तरफ ले जा सकते हैं। व्यवसायी लाभान्वित होंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today:  आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है।धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्र गोचर प्यार को विवाह की तरफ मोड़ने में अग्रसर होंगे। आज आपकी वाणी जादू करेगी। नीला रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today:  व्यवसाय में प्रगति  होगी।  संतान के विवाह सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। युवा प्यार में भावुकता से बचें।नए बिजनेस  की तरफ बढ़ सकते हैं।हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today:  राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। प्यार में माधुर्यता बनी रहेगी।।आज आपका  रुका कार्य पूर्ण होगा। सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: आज छात्रों को लाभ मिलेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। युवा प्यार के मामले में बहुत ही सवेदनशील रह सकते हैं। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: व्यवसाय में चन्द्रमा का गोचर आज अस्थिरता ला सकता है।स्वास्थ्य सुख में कमी सम्भव है। गणेश जी की पूजा करते रहें। नीला रंग शुभ है। प्यार की अभिव्यक्ति के लिए बुध आपके सपोर्ट में है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: व्यवसाय को लेकर अनिश्चितता रहेगी।आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। नीला रंग शुभ है। चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: आज आत्मबल को बनाए रखें। जॉब में सफलता है। धनु राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। युवा प्यार के मामले में आज भाग्यशाली हैं। पीला रंग शुभ है।अन्न दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज संतान की उन्नति को लेकर किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय थोड़ा रुका रहेगा। पीला रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन में तनाव से बचें। 

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  व्यवसाय में किसी पुराने संबंध को लेकर तनाव हो सकता है। भाई से लाभ मिलेगा। नीला रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: आज जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से सफल रहेंगे। कोई नया बिजनेस प्रोजेक्ट प्रारंभ कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें । नीला रंग शुभ है। युवाओं की लव लाइफ शानदार रहेगी।


12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: आज धन का आगमन है। युवाओं के लव लाइफ में विवाद हो सकता है। धन आगमन के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat