लाइव टीवी

राशिफल, 3 July 2020: कन्या वालों के लिए मुश्किल है दिन, विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें इस राशि के जातक

Updated Jul 03, 2020 | 06:03 IST

राशिफल, 3 July: मिथुन राशि के लोग सोच समझकर कर लें नौकरी से जुड़ा फैसला। धार्मिक पुस्तक दान करें धनु राशि के लोग। जानें आपके लिए कैसा रहेगा 3 जुलाई का दिन। 

Loading ...
मुख्य बातें
  • श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें सिंह राशि के जातक
  • मकर राशि के लोग आज स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे
  • मीन राशि के छात्रों को आज सफलता मिलेगी

आज का राशिफल: आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। सूर्य मिथुन में हैं। राहु भी मिथुन में ही है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृश्चिक व मीन राशि के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के लोग व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 3 जुलाई का राशिफल (Aaj ka Rashifal)

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today: आज मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय में वृद्धि करेंगे। किसी नए कार्य के प्रारम्भ करने की संभावना है। जॉब में लाभान्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope Today: जॉब को लेकर अच्छे अवसर का आगमन हो सकता है। नीला रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी।

3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today: जॉब संबंधी परिवर्तन का प्रस्ताव आएगा लेकिन कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा रंग शुभ है। 

4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today: व्यवसाय में तनाव से बचें। जॉब में उन्नति के अवसर मिलेंगे। हरा रंग शुभ है। मित्रों का सहयोग आज बहुत कार्य करेगा।

5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today: जॉब को लेकर नवीन अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न दान करें।

6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today: संतान की सफलता से प्रसन्नता होगी। उदर विकार से कष्ट सम्भव है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today: जॉब में किसी अधिकारी से मानसिक कष्ट संभव है। स्वास्थ्य में सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। पीला रंग शुभ है। 

8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today: व्यवसाय में कोई रिस्क आज ना लें। जॉब में सफलता मिलेगी। मेष राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला रंग शुभ है। क्रोध उत्पन्न ना होने दें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope Today: आज धन की प्राप्ति होगी। व्यवसाय व जॉब में सफलता के संकेत हैं। लाल रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तक दान करें। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today:  व्यवसाय से सम्बद्ध लोग आज लाभन्वित होंगे। स्वास्थ्य के प्रति चिंतित रहेंगे। नीला रंग शुभ है। आज विवादों से दूर रहें। गाय को केला खिलाएं।

11. कुम्भ राशिफल/Aquarius Horoscope Today: व्यवसाय संबंधित कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए बजरंगबाण का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today: छात्रों को सफलता मिलेगी। आज कोई प्रिय रिश्ता विवाद दे सकता है। सफेद रंग शुभ है। ससुराल से लाभ मिलेगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat