लाइव टीवी

आज का राशिफल 4 अक्टूबर 2020: कर्क व कन्या राशि के लिए नए अवसर खुलने के योग, जानें कैसा बीतेगा दिन

Updated Oct 04, 2020 | 02:00 IST

आज का राशिफल, 3 अक्टूबर 2020: रविवार को सूर्योदय के समय चन्द्रमा मेष राशि में मौजूद है और साथ ही अश्वनी नक्षत्र है। जानिए किस राशि के लिए कैसा बीतेगा आज का दिन और क्या है शुभ रंग।

Loading ...
आज का राशिफल Today rashifal 4 October, 2020
मुख्य बातें
  • सूर्योदय के समय मेष राशि में रहेंगे चन्द्रमा
  • सिंह राशि के जातकों को व्यवसाय में सफलता
  • कर्क व कन्या राशि के लिए खुलेंगे नए अवसर

आज का राशिफल 4 अक्टूबर 2020 (Aaj Ka Rashifal): आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मेष राशि में है व अश्वनी नक्षत्र है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज सिंह राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व कन्या राशि के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। वृष व कुम्भ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

मेष- मंगल व शुक्र इस समय सकारात्मक हैं।चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में किसी बात को लेकर दुविधा अब समाप्त हो सकती है। छात्र कैरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।पीला रंग शुभ है।

वृष- आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है।धन का व्यय हो सकता है। शनि व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। हरा रंग शुभ है।

मिथुन- आज का दिन मंगलमय है। छात्र शिक्षा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

कर्क- किसी निर्णय लेने के पहले विचार करें। छात्र लाभान्वित होंगे।  मन की एकाग्रता पर ध्यान दें। पीला रंग शुभ है।माता का आशीर्वाद लें।

सिंह- जॉब में उन्नति है।बिना सोच विचार किये आज किसी को धन मत दें। पीला रंग शुभ है। श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें।सूर्य से सम्बंधित द्रव्यों ,मसूर व गुड़ इत्यादि का दान करें।

कन्या- बुध वाणी का कारक ग्रह है। आर्थिक सफलता से प्रसन्नता होगी। किसी राजनीतिज्ञ से सम्बन्ध लाभ दे सकता है। नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

तुला- आज जॉब में अति कार्य की वजह से तनाव संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें।आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। 

वृश्चिक-  आज चन्द्रमा गोचर व्यवसाय में सफलता देगा। आईटी व मीडिया फील्ड से जुड़े लोग लाभन्वित होंगे। सफेद रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

धनु- आज मंगल व चन्द्र के शुभ प्रभाव से छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। किसी पुराने मित्र से मिलने  के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

मकर- जॉब में सँघर्ष है। व्यवसाय में उत्साह रहेगा। राजनीति में लाभ मिल सकता है। हरा व नीला रंग शुभ है। आज यात्रा से दूर रहें। हनुमान जी की उपासना करें।

कुंभ- आज का दिन अपने सपनों को पूरा करने के लिए अथक परिश्रम का है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति का है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें । हरा रंग शुभ है। 

मीन- आज वाणी पर संयम रखें।आज क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा कोई विवाद हो सकता है। सफेद रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ पुण्यदायी है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat