लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 4-10 अक्टूबर: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें वृष राशि के जातक, मेष में व्यवसाय बढ़ने के संकेत

Updated Oct 05, 2020 | 00:31 IST

साप्ताहिक राशिफल दिनांक 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह? जानें मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ, मीन सभी का साप्ताहिक राशिफल।

Loading ...
Weekly horoscope Rashifal 4 October to 10 October
मुख्य बातें
  • सप्ताह की शुरुआत में कन्या राशि में है सूर्य की मौजूदगी
  • तुला राशि में बुध और वृष राशि में होगा राहु
  • चंद्रमा हर सवा दो दिन में बदलता है अपनी राशि

साप्ताहिक राशिफल 4-10 अक्टूबर 2020 (Weekly Horoscope / Rashifal): इस सप्ताह ग्रहों का गोचर निम्नवत है- सूर्य कन्या राशि में, बुध तुला राशि में,राहु वृष में ,शुक्र सिंह में ,शनि मकर में,गुरु धनु में तथा मंगल मीन राशि में रहेंगे। केतु अभी वृश्चिक में है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा भी मंगल की राशि मेष में रहेगा। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता है। अब इन्हीं गोचर व नक्षत्र का परिणाम प्रत्येक राशियों पर जानते हैं।

साप्ताहिक राशिफल- 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope: संयम रखें। आशावादी बनें। व्यवसाय को विस्तार मिलेगा। गुरुवार के बाद समय अनुकूल है। छात्रों को सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति में सफल हो सकते हैं।पीला रंग शुभ है। मंगलवार को गुड़ व गेहूं का दान करें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope: आप एक आशावादी व महत्वाकांक्षी व्यक्ति हैं। नवीन उत्तरदायित्व आपके लिये एक चैलेंज है। इस वीक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। हरा रंग शुभ है। राजनीति से सम्बद्ध जातकों को लाभ मिलेगा।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope: आप इस सप्ताह खुद को एक सकारात्मक माहौल में पाकर खुश महसूस करेंगे। जॉब के प्रति बहुत सचेत रहना होगा। मंगलवार के बाद का समय व्यवसाय के लिए शुभ अवसर प्रदान करेगा।नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope: कभी कभी मन का न होना अच्छा होता है।आप इस सप्ताह जॉब सम्बन्धित कोई निर्णय ले सकते हैं। व्यवसाय के लिए यह समय बहुत सुंदर है।लाल रंग शुभ है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। अन्न का दान करें।

 5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope: राजनीतिज्ञों के लिए यह सप्ताह बहुत ही भाग्य वृद्धिकारक है। परिवार में सब बेहतर होगा। जॉब में सुंदर अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। लाल रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद आपके साथ है। प्रतिदिन श्री अदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। 

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope: यह सप्ताह मैनेजमेंट व टेक्निकल फील्ड के छात्रों के लिए एक नया अवसर लेकर आया है। मंगल व चन्द्रमा मंगलवार के बाद व्यवसाय में आशातीत सफलता देगा। इस सप्ताह स्वास्थ्य बेहतर होगा। इस वीक गृह निर्माण सम्बन्धित कुछ नया कार्य आरंभ होगा। हरा रंग शुुभ हैै।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:  इस सप्ताह धन आगमन के मार्ग बन सकते हैं। मंगलवार से गुरुवार तक जॉब में तनाव की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय ठीक रहेगा।इस वीक गृह निर्माण से सम्बन्धित कार्य होंगे। सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन प्रातःकाल श्री सूक्त का पाठ करें। व्यावसायिक योजनाओं को विस्तार मिलेगा।

 8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope: आपका आत्मबल ही सबसे प्रिय मित्र है। व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। मंगलवार से गुरुवार तक राजनीति में सफलता है। लाल रंग शुभ है।अन्न दान करें। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मंगल के बीज मंत्र के साथ हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope: अपनी सोच को सकारात्मक रखें। जॉब में प्रगति व नवीन उत्तरदायित्व का समय है। व्यवसाय के लिए  समय पहले से बेहतर होगा। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्णता की तरफ जाएगा। पीला व लाल रंग शुभ है। शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल व तेल इत्यादि का शनिवार को दान करें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope: यह टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों के लिए सफलता का समय है।शुक्रवार व शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट रहना होगा। इस सप्ताह व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है।  प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें।सन्तान की प्रगति से खुश रहेंगे।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope: आप धर्म व आध्यात्म में रत रहेंगे। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। इस वीक राजनीतिज्ञ सफ़ल रहेंगे। व्यावसायिक योजनाएं सफलता की तरफ मुड़ेंगी।हरा व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: गुरु व चन्द्रमा धार्मिक कार्य कराएंगे। जॉब के लिए सफलता भरा सप्ताह है। व्यवसाय  में नवीन उत्तरदायित्व की प्राप्ति करेंगे।पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन अन्न का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आपको संकटों से बचाएगा।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat