लाइव टीवी

आज का राशिफल 5 मई 2021: गुरु व चन्द्रमा एक साथ कुम्भ राशि में बनाएंगे गजकेसरी योग, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन

Updated May 05, 2021 | 05:25 IST

5 मई 2021 का राशिफल: आज बुधवार के दिन कई राशियों गोचर का लाभ मिलता प्रतीत हो रहा है। यहां जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा 5 मई का दिन।

Loading ...
5 मई का राशिफल, aaj ka rashifal 5 May 2021
मुख्य बातें
  • बैंकिंग व मीडिया में सफल रहेंगे कर्क व वृश्चिक के जातक।
  • वृष व धनु राशि के राजनीतिज्ञ करेंगे कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति।
  • कुम्भ व मकर राशि के जातक होंगे लाभान्वित।

5 मई 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय धनिष्ठा नक्षत्र व चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। कुम्भ राशि में इस समय गुरु भी हैं वहीं शनि मकर में है। राहु व शुक्र वृष में तथा केतु वृश्चिक में है। आज गुरु व चन्द्रमा एक साथ कुम्भ में गजकेसरी योग बनाएंगे। आज कुम्भ व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व मीन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में कर्क व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। वृष व धनु राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 5 मई का राशिफल:

मेष- आज गुरु व चन्द्र का तृतीय गोचर छात्रों के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लाल रंग शुभ है।

वृष-  आप अपनी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। जमीन खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। बिजनेस में प्रोग्रेस है।

मिथुन- चन्द्र का कुम्भ व सूर्य का मेष गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य में संघर्ष दिख रहा है।

कर्क- चन्द्र व मंगल अनुकूल हैं। जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक सुख से अब प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- व्यवसाय में सूर्य के मेष व चन्द्र व गुरु के कुम्भ गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें।पिता का आशीर्वाद लें। सफेद रंग शुभ है।

कन्या- व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा व गुरु का कुम्भ गोचर जॉब में लाभ देगा। सप्तश्लोकी दुर्गा का 18 पाठ करें। सफेद रंग शुभ है।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में तनाव है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

वृश्चिक- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी।नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। 

धनु- आज चन्द्र व गुरु का कुम्भ व सूर्य का मेष गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। सफेद रंग शुभ है। छात्र लाभान्वित करेंगे।

मकर- शनि के इसी राशि में होने व गुरु के कुम्भ गोचर से लाभ है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुंभ- गुरु व चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं। गुरु व चन्द्रमा जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन सुखद रहेगा। पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मीन- छात्र सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्र गोचर छात्रों को कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। उड़द का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat