लाइव टीवी

आज का राशिफल 6 मई 2021: कुंभ राशि को मिलेगा ग्रह गोचर का लाभ, मेष राशि के लोगों को मिलेगा रुका हुआ पैसा

Updated May 06, 2021 | 05:10 IST

6 मई 2021 का राशिफल: आज गुरुवार के दिन कुंभ राशि को ग्रहों के गोचर का लाभ मिलता प्रतीत हो रहा है। यहां जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा 6 मई का दिन।

Loading ...
6 मई का राशिफल, aaj ka rashifal 6 May 2021
मुख्य बातें
  • स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें तुला और मीन राशि के जातक।
  • वृष और मकर राशि के लोगों को राजनीति में मिलेगी सफलता।
  • शुक्र अब अपनी राशि वृष में कर रहा है गोचर।

6 मई 2021 का राशिफल: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। शतभिषा नक्षत्र है। सूर्य मेष राशि में है। शुक्र अब अपनी राशि वृष में गोचर कर रहा है। केतु वृश्चिक में है। गुरु कुम्भ में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ कुम्भ राशि के जातकों को मिलेगा।

तुला व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। वृष व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें अपना 6 मई का राशिफल:

मेष- आज जॉब में पेमेंट सम्बन्धित कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। मंगल व चन्द्र गोचर आपकी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे। पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

वृष-  शुक्र व चन्द्र गोचर आईटी व बैंकिंग फील्ड के लोगों को प्रगति देगा। धन के लेन देन के प्रति लापरवाही से बचें।सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

मिथुन- बैंकिंग व मीडिया जॉब के लोग अपने करियर में सफल रहेंगे। हेल्थ से तनाव संभावित है। कन्या व तुला राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा रंग शुभ है। धन प्राप्ति की सम्भावना रहेगी।

कर्क- व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्न रहेंगे। मंगल व गुरु गोचर का सहयोग जॉब में सफलता देगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। सफेद रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में आशातीत विकास को लेकर खुश रहेंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। नारंगी रंग शुभ है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी।

कन्या- जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। शनि व चन्द्रमा बैंकिंग व मीडिया जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे।नीला रंग शुभ है।गाय को केला खिलाएं।

तुला- आज व्यवसाय में तनाव की स्थिति बन सकती है । शुक्र,शनि व चन्द्रमा गोचर की अनुकूलता के कारण जॉब में उन्नति की संभावना भी रहेगी। सफेद व नीला रंग शुभ है।

वृश्चिक- व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव होगा।जॉब में उन्नति संभावित है।पीला व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।प्रत्येक कार्यों में सफलता के लिए बजरंगबाण का पाठ करें।

धनु- व्यवसाय में स्थान परिवर्तन के मार्ग बन सकते हैं। धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

मकर- जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शुक्र व चन्द्र व्यवसाय में अचानक बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला रंग शुभ है।

कुंभ- जॉब को विस्तार देंगे। पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे। गुरु व शनि के गोचर का सुख मिल सकता है। नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

मीन- छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। व्यवसाय में संघर्ष है। नारंगी रंग शुभ है। बिजनेस में किसी विशेष कार्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat