लाइव टीवी

आज का राशिफल 05 जून 2021: कन्या व मीन राशियों को ग्रह गोचर का लाभ, सेहत के प्रति सचेत रहें तुला व वृष के जातक

Updated Jun 05, 2021 | 05:30 IST

Aaj Ka Rashifal 05 June 2021: राशिफल से ज्योतिष करता है भविष्य की संभावित परिस्थितियों का इशारा। जानिए ग्रह स्थिति के परिणाम स्वरूप कैसा रहेगा आपका दिन।

Loading ...
आज का राशिफल 05 जून 2021
मुख्य बातें
  • आज कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर मेष राशि वालों को हो सकता है तनाव।
  • जॉब में प्रमोशन के सकारात्मक प्रयास से प्रसन्न रह सकते हैं वृष राशि के जातक।
  • कन्या राशि के लिए व्यवसाय में होगी उन्नति और पूर्ण होगा कोई रुका सरकारी काम।

Aaj Ka Rashifal 05 June 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मीन राशि में है व रेवती नक्षत्र है। सूर्य वृष व गुरु कुम्भ तथा शनि मकर राशि में वक्री चल रहे हैं। केतु वृश्चिक में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ कन्या व मीन राशि के जातकों को बहुत बेहतर मिलेगा। तुला व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

मिथुन व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। चन्द्रमा व मंगल गोचर आपकी व्यावसायिक योजनाएं सफल करेंगे। कोई सरकारी कार्य बनेगा।सफेद रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

वृष- शुक्र व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। धन के लेन देन में लापरवाही से बचें।आसमानी रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- आज गृह कार्यों में सफल रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोमोशन संभावित है। मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। नीला रंग शुभ है।

कर्क- जॉब में प्रोन्नति के सकारात्मक प्रयास से प्रसन्न रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों की सहायता बहुत कार्य करेगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। लाल रंग शुभ है।

सिंह- जॉब को लेकर तनाव रहेगा। आध्यात्म की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। नारंगी रंग शुभ है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी।

कन्या- व्यवसाय में उन्नति है। कोई रुका सरकारी पूर्ण होगा। चन्द्रमा व बुध का  गोचर जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला- आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी। नए बिजनेस प्रोजेक्ट से लाभ की संभावना रहेगी। आसमानी रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

वृश्चिक- मंगल व चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें। शिक्षा में लाभ के लिए श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

धनु- छात्रों को  सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में संघर्ष है। धन आगमन होने के संकेत हैं। पीला  रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

मकर- चन्द्रमा का एकादश गोचर शुभ है। मित्रों की सहायता से व्यवसाय में सफलता संभावित है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है।

कुंभ- चन्द्रमा व गुरु आपकी आध्यात्मिक सोच को विस्तार देंगे। छात्र सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

मीन- आज चन्द्रमा रेवती का होकर इसी राशि में है।सब शुभ होगा ।राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे।पीला रंग शुभ है।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat