लाइव टीवी

आज का राशिफल 04 जून 2021: जॉब चेंज के सार्थक प्रयास करेंगे सिंह व मीन के जातक, जानिए कैसा रहेगा दिन

Updated Jun 04, 2021 | 05:55 IST

Aaj Ka Rashifal 04 June 2021: कन्या व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। वहीं कर्क व धनु राशि के जातकों के लिए व्यवसाय में प्रगति की संभावना है।

Loading ...
आज का राशिफल 04 जून 2021
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा का एकादश गोचर व्यवसाय सफल बनाएगा वृष राशि वालों की योजना।
  • चन्द्र का मीन व गुरु का कुम्भ गोचर मिथुन राशि के लिए मंगलमय।
  • कर्क राशि के जातकों के लिए व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस।

Aaj Ka Rashifal 04 June 2021: आज सूर्योदय के समय उत्तराभाद्रपद नक्षत्र व मीन राशि है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मीन राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मैनेजमेंट में सिंह व मीन के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कन्या व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

मेष- आज छात्रों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। मीन राशि में चन्द्र गोचर जॉब में उन्नति देगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृष- चन्द्रमा का एकादश गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

मिथुन- चन्द्र का मीन व गुरु का कुम्भ गोचर मंगलमय है। जॉब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

कर्क- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में नए कार्य आरंभ  कर सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। जॉब से सम्बंधित ऑफिस कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

सिंह- छात्रों को कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज हेल्थ के प्रति सतर्क रहें।भगवान सूर्य उपासना करें व उनका आशीर्वाद लें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या- बिजनेस में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। चन्द्रमा व गुरु का गोचर जॉब व व्यवसाय से लाभ देगा। तिल का दान करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। छात्र सफल रहेंगे।

तुला- व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सफलता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

वृश्चिक- जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।गेंहू का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

धनु- आज स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता है।गुरु व चन्द्रमा छात्रों को लाभ देंगे। आज व्यवसाय सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

मकर- व्यवसाय के लिए आज समय अनुकूल है। वक्री शनि व चन्द्रमा का तृतीय गोचर लाभ देगा। परिवार में तनाव की स्थिति में रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

कुंभ- चन्द्रमा व शनि छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व नारंगी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

मीन- चन्द्रमा आज इसी राशि में है। छात्र सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा रुके धन का आगमन करा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर खुश कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है।भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। धार्मिक पुस्तकों  का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat