लाइव टीवी

Horoscope Today, 01 February 2022: सिंह व कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, पढ़ें अपना मंगलवार का राशिफल

Aaj ka rashifal 01 February 2022 Horoscope today in Hindi
Updated Jan 31, 2022 | 14:39 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 01 February 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें मंगलवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 01 फरवरी 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
Aaj ka rashifal 01 February 2022 Horoscope today in HindiAaj ka rashifal 01 February 2022 Horoscope today in Hindi
01 फरवरी 2022 का राशिफल
मुख्य बातें
  • हनुमानबाहुक का पाठ करें मेष राशि के जातक।
  • सिंह राशि के जातक करें श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ।
  • कुंभ राशि वालों को रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 01 February 2022: आज मौनी अमावस्या है तथा श्रवण नक्षत्र है तथा चन्द्रमा व सूर्य एकसाथ मकर राशि में रहेंगे। शनि मकर व मंगल शुक्र धनु में है। गुरु कुम्भ में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। वृष व तुला राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। सिंह व कुंभ राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 01 फरवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज  चन्द्रमा व मंगल का गोचर व्यवसाय में तनाव ला सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। कम्बल व तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल- 
आज का दिन राजनीति में विशेष सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है। गुरु व चन्द्र गोचर के कारण जॉब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व हरा रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- 
शुक्र व चन्द्रमा गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रगति होगी। राहु व शुक्र के कारण परिवार विशेषकर ससुराल सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। कम्बल दान करें।

4. कर्क राशिफल-
इस राशि का स्वामी चन्द्रमा व सूर्य का सप्तम गोचर आर्थिक विकास देगा। छात्र लाभान्वित होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। तिल व गुड़ का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। कम्बल व तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल-
पारिवारिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। उड़द व कम्बल का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबाहुक का कम से कम 09 बार पाठ करें। आज बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-  
आज सूर्य व चन्द्र का तृतीय गोचर व्यवसाय में संघर्ष तो वहीं जॉब में सफलता देगा। मेष व मीन राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। ऊनी वस्त्रों का दान करें।

9. धनु राशिफल-
आज मंगल व शुक्र इसी राशि में रहकर अनुकूल हैं। संतान की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। धन आगमन के संकेत हैं। पीला व लाल रंग शुभ है।  

10. मकर राशिफल-
सूर्य, चन्द्रमा व शनि इसी राशि में हैं। पॉलिटिक्स को लेकर कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कन्या व तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व सफेद रंग शुभ है। आज घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। उड़द दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 
आज का दिन प्रगति का है। इस राशि में गुरु व द्वादश चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धित कोई कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं।

12. मीन राशिफल- 
आज जांब में किसी कार्य को लेकर मंगल विवाद दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकस्तोत्र का पाठ करें। कम्बल का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat