लाइव टीवी

Horoscope Today, 31 January 2022: लाभ प्राप्ति के लिए धनू व वृश्चिक राशि के जातक करें तिल का दान, जानें अपना राशिफल

Updated Jan 30, 2022 | 15:33 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 31 January 2022: 31 जनवरी को सूर्योदय के समय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहने वाला है। इस दिन शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ऐसे में आप अपना 31 जनवरी का राशिफल यहां देख सकते हैं।

Loading ...
Horoscope Today (आज का राशिफल) 31 January 2022
मुख्य बातें
  • 31 जनवरी को सूर्योदय के समय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।
  • बैंकिंग व मीडिया में तुला राशि के जातकों को मिलेगा लाभ।
  • तुला व मान राशि के जातक करें कंबल का दान।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 31 January 2022: आज के दिन सूर्योदय के समय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र व चन्द्रमा मकर राशि में है। सूर्य भी शनि के साथ मकर राशि में व शुक्र धनु में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा सूर्य व शनि का एकसाथ मकर में होना एक संयोग ही है। आज मेष व सिंह के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मीन के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

31 जनवरी 2022 का राशिफल 

1. मेष राशिफल- 

आज राशि स्वामी मंगल का नवम व सूर्य का चन्द्रमा का दशमगोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। मूंग का दान करें। जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

राशि स्वामी शुक्र का अष्टम व सूर्य चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। मीडिया व बैंकिंग जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 

चन्द्रमा व सूर्य एकसाथ अष्टममंगलमय व मंगल का प्रभाव मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। परिवार में धार्मिक कार्य दिख रहा है।

Also Read: बंदरपूंछ ग्लेशियर: इस जगह से निकलती है यमुना नदी, भगवान हनुमान ने यहां पर बुझाई थी अपनी पूंछ की आग

4. कर्क राशिफल- 

सूर्य व चन्द्रमा का शनि प्रधान मकर गोचर धार्मिक कार्यों के लिए मंगलमय है। व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बैंकिंग, आईटी व बैंकिंग जॉब में गुरु व चन्द्रमा व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। ऑफिस कार्यों में आज ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- 

जॉब में सप्तम गुरु मंगल व बुध के प्रभाव व चन्द्रमा के खष्ठम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज कार्यों के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। सफेद व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का पंचम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। हनुमानबाहुक का 09 बार पाठ करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल-

बैंकिंग  व आईटी जॉब के करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी तथा उच्चाधिकारियों से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। कंबल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

आज चन्द्रमा इसी राशि से तृतीय व चतुर्थ गुरु शुभ है। नेत्र विकार संभावित है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। 

9. धनु राशिफल- 

शुक्र, सूर्य व शनि का गोचर पॉलिटिक्स में सफलता के लिए अति अनुकूल है। पॉलीटिक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैगनी व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

Also Read: Mauni Amavasya 2022 Date, Puja Timings: मौनी अमावस्‍या 2022 कब है - 31 जनवरी या 1 फरवरी, जानें स्‍नान और तर्पण की तिथ‍ि

10. मकर राशिफल-

आज चंद्रमा व सूर्य शनि के साथ इसी राशि में हैं। गुरु का इस राशि से द्वितीय प्रभाव जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु मैनेजमेंट व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। धर्म से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नारंगी व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा व सूर्य का एकसाथ द्वादश स्थिति  व शुक्र  का धनु गोचर नवीन व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व नारंगी रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

12. मीन राशिफल-

व्यवसाय में सफल रहेंगे। गुरु का व्यय भाव व चन्द्रमा सूर्य व शनि का एकसाथ एकादश गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। कंबल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat