लाइव टीवी

Horoscope Today, 04 April 2022: वृष ,मकर राशिवालों को मिलेगा ग्रहों के गोचर का लाभ, जानें अपना राशिफल

Updated Apr 03, 2022 | 20:10 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 04 April 2022: आज ग्रहों के गोचर का लाभ वृष ,मकर व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा।आज वृष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे।कर्क व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

Loading ...
Aaj ka Rashifal Daily Horoscope
मुख्य बातें
  • ग्रहों के गोचर का लाभ वृष ,मकर व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा।
  • वृष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे।
  • कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 04 April 2022:  आज नवरात्र के तृतीय दिवस पर सूर्योदय के समय चन्द्रमा भरणीनक्षत्र व मेष राशि में है।गुरु कुंभ राशि में ही हैं ।सूर्य व बुध मीन में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।ग्रहों के गोचर का लाभ वृष ,मकर व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा।आज वृष व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे।कर्क व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।        

1. मेष राशिफल- आज गृह निर्माण में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। मंगल व गुरु गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा।पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ व गेंहू का दान करें।                          

2. वृष राशिफल-  चन्द्रमा के द्वादश गोचर की अनुकूलता  के कारण व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं।स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।मूंग का दान करें।।                

3. मिथुन राशिफल- मीडिया व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में उन्नति संभावित है।गुरु व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।उदर रोग की सम्भावना रह सकती है।                        

4. कर्क राशिफल-सुरु व बुध भाग्यभाव में हैं।आज चन्द्रमा इसी राशि से दशम है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।पीला व नारंगी रंग शुभ          

5. सिंह राशिफल- जॉब में सफलता व व्यवसाय में कुछ नए कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे।गृह क्रय  की योजना बनेगी। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।जॉब में  संवाद पर ध्यान दें।

6. कन्या राशिफल- राशि स्वामी बुध सप्तम व सूर्य तथा गुरु खष्ठम हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि पँचम  गोचर करके शिक्षा से लाभ प्रदान करेंगे।हरा व सफेद रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।        

पढ़ें- कौन हैं शिव और क्यों शिवलिंग होता है काला, जानें इस पर दुग्धाभिषेक का क्या है मतलब             

 7. तुला राशिफल- आज जॉब में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातकों के प्रोमोशन की बात चलेगी। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को गुड़ खिलाये।                

 8. वृश्चिक राशिफल- चन्द्रमा का इस राशि से खष्ठम व गुरु का  चतुर्थ गोचर टीचिंग व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा।हरा व बैगनी रंग शुभ हैै।।      

9. धनु राशिफल-चन्द्रमा का सप्तम व गुरु का तृतीय प्रभाव लाभकारी है।मंगल गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन आगमन होने के संकेत हैं। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।



10. मकर राशिफल- शनि का इस राशि में व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर शुभ है।जॉब में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। कुम्भ का बुध  पॉलिटिक्स में लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।नीला व आसमानी रंग शुभ है।।                          

11. कुंभ राशिफल- गुरु का इस राशि में गोचर व चन्द्रमा का तृतीय प्रभाव आपकी व्यावसायिक सोच को विस्तार देगा। पॉलिटिक्स में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।                      

12. मीन राशिफल- सूर्य का इस राशि में व गुर का द्वादश प्रभाव शुभ है।चन्द्रमा का द्वितीय भाव में गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ दे सकता है।गुरु स्वामी है इस राशि का जो कि आज  इस राशि से द्वादश मंगलकारी होकर  सफलता की प्राप्ति कराएगा।लाल व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat