लाइव टीवी

Horoscope Today, 05 April 2022: आज सिंह राशि के आर्थिक सुख में होगी वृद्धि, राशिफल से जानें क्या कहते हैं आपके तारे सितारे

Updated Apr 04, 2022 | 15:15 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 05 April 2022: आज मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे....

Loading ...
आज का राशिफल Aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • शनि आज मकर राशि में है।
  • गुरु शनि प्रधान कुंभ में हैं।
  • शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं

Horoscope Today (आज का राशिफल) 05 April 2022: आज कृतिका नक्षत्र है।चन्द्रमा वृष राशि में है। शनि आज मकर राशि में है। गुरु शनि प्रधान कुंभ में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सूर्य मीन में हैं। आज मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन व धनु राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं--

1. मेष राशिफल- चन्द्रमा द्वितीय व दशम शनि  लाभ देंगे ।आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जाँब में परफार्मेंस सुखद है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। मंगल शुभ है।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

पढ़ें- Flower In Dream: क्या आपने सपने में देखा है ये फूल? जानें शुभ या अशुभ क्या है इस स्वप्न का संकेत

2. वृष राशिफल-  आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि में दिवस को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। सूर्य नवम शुभ है लेकिन मंगल गोचर के कारण स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व सफेद रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- मंगल व चन्द्रमा आर्थिक प्रगति देंगे। चन्द्रमा व बुध गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा व लाल रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल- आज का दिन व्यवसाय में थोड़े संघर्ष का है। छात्र कॅरियर को लेकर  उत्साहित व प्रसन्न होंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है।विष्णु उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।तिल का दान करें।

5. सिंह राशिफल- सूर्य का अष्टम गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी।बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।गुड़ व गेंहू का दान करें।

6. कन्या राशिफल- नवम चन्द्रमा शुभ हैं।व्यवसाय व जांब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र व मंगल तनाव ला सकता है।पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है।माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें।नारंगी व आसमानी रंग शुभ है।मसूर का दान करें।

7. तुला राशिफल- जांब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। छात्र शिक्षा में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। लाल व पीला रंग शुभ है।दुर्गासप्तशती का पाठ लाभदायी रहेगा।


8. वृश्चिक राशिफल- आज व्यवसाय में नवीन कार्यों से सफलता की प्राप्ति होगी। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है।तिल व काले वस्त्र का दान करें। दाम्पत्य जीवन में  विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।माता दुर्गा जी की पूजा करें।

9. धनु राशिफल- आज चन्द्रमा खष्ठम व सूर्य बुध चतुर्थ हैं।  व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।शिक्षा में सँघर्ष के संकेत हैं।सफेद व नीला रंग शुभ है।युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल-  चन्द्रमा पँचम व  बुध इस राशि से द्वितीय हैं।आर्थिक लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा।हरा व बैगनी रंग शुभ है।घर पर ही कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान सकते हैं।सप्तश्लोकीदुर्गा का पाठ करें व अन्न का दान करें।

11. कुंभ राशिफल-  राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज दिवस में सफलता के लिए दुर्गासप्तशती का पाठ करें। बैगनी व नीला रंग शुभ है। गाय को केला व गुड़ खिलाएं। जांब से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। चने की दाल का दान करें। चन्द्रमा चतुर्थ शुभ है।

12. मीन राशिफल- आज इस राशि का सूर्य व द्वादश गुरु धन का आगमन करवा सकते हैं। तृतीय गुरु पारिवारिक कार्यों में व्यस्त करेगा। राजनीति में सफलता के संकेत हैं। आज अपनी हेल्थ से खुश रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। नवरात्र में दुर्गासप्तशती का पाठ करें 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat