लाइव टीवी

Horoscope Today, 06 April 2022: चन्द्र व शनि गोचर के कारण जॉब में लापरवाही नहीं करें मकर राशि के जातक, जानें अपना राशिफल

Updated Apr 05, 2022 | 17:14 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 06 April 2022: आज कन्या व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे।

Loading ...
Aaj ka Rashifal Daily Horoscope
मुख्य बातें
  • आज राशि स्वामी  मंगल व चन्द्रमा जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है।
  • आज कन्या व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।
  • आज मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 06 April 2022:  आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की पंचमी व नवरात्र का पंचम दिवस  है तथा चन्द्रमा वृष राशि में है व रोहिणी नक्षत्र है।बुध - सूर्य मीन में है। शनि मकर मकर में हैं।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कन्या व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज मकर व कुम्भ राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

1. मेष राशिफल- आज राशि स्वामी  मंगल व चन्द्रमा जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। रिश्तों में विवाद की संभावना है।सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व सफेद  रंग शुभ है।दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

2. वृष राशिफल-चन्द्रमा इसी राशि में है।आज का दिन शिक्षा में सफलता का है। धन का आगमन हो सकता है।  जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे।नीला व सफेद रंग शुभ है।चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।

3. मिथुन राशिफल- आज के दिन छात्र कॅरियर सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। लाल व आसमानी रंग शुभ है।शनि के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

4. कर्क राशिफल- चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज इसी राशि से एकादश है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।सफेद व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। शिव उपासना के साथ दुर्गासप्तशती का पाठ करें व माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल-दशम चन्द्रमा कर्म स्थान को बल देगा।व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देगा। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व  लाल रंग शुभ है।सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। गुड़ व गेंहू  का दान करें।

6. कन्या राशिफल- चन्द्रमा भाग्यभाव में शुभ है।जॉब में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। मेष व कुंभ राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है।तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल- चन्द्रमा अष्टम है।जॉब को लेकर प्रोमोशन संभव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें।आज कन्या व मकर के  मित्रों का सहयोग मिलेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-  चन्द्रमा सप्तम तथा पँचम सूर्य चतुर्थ मंगलमय है।आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है । कन्या व धनु राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। लाल व पीला शुभ है।सूर्य के द्रव्य गेंहू व तिल का दान करें।

9.धनु राशिफल- आज  चन्द्रमा खष्ठम व सूर्य चतुर्थ है।जॉब को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी । व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं।हरा व नारंगी
रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।                                  

पढ़ें- कौन हैं शिव और क्यों शिवलिंग होता है काला, जानें इस पर दुग्धाभिषेक का क्या है मतलब             


10. मकर राशिफल- चन्द्रमा सन्तान भाव मे रहेंगे।मंगल अनकूल रहेंगे।राजनीति में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे।सफेद व व हरा रंग शुुभ  है।                                 

11. कुम्भ राशिफल- शनि व चन्द्रमा   शुभ रहेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ होंगे ।गुरु इसी राशि में व चतुर्थ चन्द्र से बल में वृद्धि होगी।हरा व सफेद रंग शुुभ हैै। भगवान शिव की उपासना करें। उड़द दान करना श्रेयष्कर है।              

12 मीन राशिफल-  तृतीय चन्द्रमा से  शुभता बढ़ती है।धन आगमन के संकेत हैं। परिवार में थोड़ा तनाव संभावित है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।पीला व सफेद रंग शुभ है।अन्न दान करें। 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat