लाइव टीवी

Horoscope Today, 06 January 2022: वृश्चिक राशि वालों को हो सकता है तनाव, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

Updated Jan 05, 2022 | 14:42 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 06 January 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें गुरुवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 06 जनवरी 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • बैंकिंग व मीडिया में कुम्भ व मकर के जातक सफल रहेंगे।
  • मिथुन व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • विष्णु जी के मंदिर जाएं सिंह राशि के जातक।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 06 January 2022: आज सूर्योदय के समय पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र व चन्द्रमा कुम्भ राशि में है। गुरु भी कुम्भ में है। आज गुरु व चन्द्रमा एक ही  राशि कुम्भ में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर वृष व तुला राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कुम्भ व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 06 जनवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज गुरु व चन्द्रमा का एकादश  गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
सूर्य का धनु गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व चन्द्रमा जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। हेल्थ में प्रॉब्लम संभावित है।

3. मिथुन राशिफल-
गुरु व चन्द्रमा का नवम व सूर्य का धनु राशि में गोचर इस राशि वालों को जॉब में प्रोन्नति देता है। आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। आर्थिक लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
जॉब परिवर्तन के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में कोई नया कार्य प्राप्त करने में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। धर्म सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल-
राशि स्वामी सूर्य के धनु व चन्द्रमा गुरु के इस राशि से सप्तम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। विष्णु जी के मंदिर जाएं। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-   
राजनीतिज्ञ सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर स्वास्थ्य में लाभ देगा। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
पॉलीटिक्स में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से प्रोमोशन में लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
जॉब में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।सफेद व हरा रंग शुभ है। सवा किलो मूंग की दाल का दान करें। 

9. धनु राशिफल-  
आज तृतीय गुरु व  चन्द्रमा  राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल फल प्रदान कर सकते हैं। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। आसमानी व बैंगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल-
शनि इस राशि में रहकर व द्वितीय गुरु बीटेक व मेडिकल फील्ड के छात्रों को करियर में उन्नति देंगे। द्वितीय चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
चन्द्रमा व गुरु एकसाथ इस राशि में है। व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-
गुरु व चन्द्रमा  का एकसाथ द्वादश प्रभाव शुभ है। सूर्य  का धनु गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। शनि से सम्बंधित द्रव्य तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat