लाइव टीवी

Horoscope Today, 08 April 2022: चैत्र नवरात्रि की सप्तमी पर इन जातकों का खुलेगा भाग्य, देखें अपना राशिफल

Updated Apr 07, 2022 | 16:47 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 08 April 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें शुक्रवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 08 अप्रैल 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • 08 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि की सप्तमी है।
  • इस दिन शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत रहेंगी।
  • वृष राशि के जातक व्यवसाय में सफल रहेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 08 April 2022: आज चैत्र नवरात्रि सप्तमी के पावन दिवस पर चन्द्रमा मिथुन राशि में है व आद्रा नक्षत्र है। गुरु कुम्भ में है। शनि अभी मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज वृष व मकर राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। आज कन्या व मिथुन राशि के जातक जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। आज वृष व मीन राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण जॉब के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं। 

Also Read: Durga Ashtami 2022 Date, Puja Vidhi: इस वर्ष कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, समय और माता रानी की पूजा विधि

08 अप्रैल 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 

आज चन्द्रमा तृतीय होकर जॉब में नवीन उत्तरदायित्व दे सकता है। जॉब को लेकर तनाव रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में विवाद की संभावना है। सुखद यात्रा के संयोग हैं। पीला व लाल  रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

2. वृष राशिफल-

आज का दिन जॉब में थोड़े संघर्ष का है। धन का आगमन हो सकता है। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रमोशन की तरफ अग्रसर होंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। शुक्र व बुध के बीज मंत्र का जप करें।

3. मिथुन राशिफल- 

आज के दिन यात्रा सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए व्यवसाय की तरफ बढ़ सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

Also Read: Jyotish Shastra: सनातन धर्म में पत्नी को अर्द्धागिनी क्यों कहा जाता है? जानें शास्त्रों के मुताबिक एक गुणी पत्नी की परिभाषा

4. कर्क राशिफल-

चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है जो कि आज इसी राशि से द्वादश है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। कोई बकाया धन मिलेगा। नवरात्र में माता दुर्गा जी की उपासना करें। गाय को भोजन देकर आशीर्वाद लें।

5. सिंह राशिफल-

एकादश चन्द्रमा व अष्टम सूर्य व्यवसाय में किसी नवीन अनुबंध से लाभ देंगे। आज किसी भी व्यावसायिक योजना को टालना ठीक नहीं है। पीला व सफेद रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। अन्न का दान करें।

6. कन्या राशिफल- 

चन्द्रमा दशम व सूर्य सप्तम भाव में है। शिक्षा में सफलता से प्रसन्नता होगी। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। तुला व मेष राशि के मित्रों से लाभ हो सकता है। चावल का दान करें।

7. तुला राशिफल- 

चन्द्रमा नवम व गुरु पंचम है। जॉब को लेकर प्रोमोशन संभव है। श्री सूक्त का पाठ करें। आज मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा। हरा व पीला रंग शुभ है। ज्यादा भोजन पर नियंत्रण रखें।

8. वृश्चिक राशिफल-  

चन्द्रमा अष्टम तथा गुरु चतुर्थ मंगलमय है। आज का दिन छात्रों के लिए सफलता का है। सिंह व धनु राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। नारंगी व पीला शुभ है। मंगल के द्रव्य गेंहू व मसूर का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

आज चन्द्रमा सप्तम व सूर्य चतुर्थ है। व्यवसाय को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जॉब में उन्नति व रुके धन लाभ के संकेत हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है।  

10. मकर राशिफल- 

राजनीति में प्रोग्रेस है, कोई बड़ी सफलता मिलेगी। परिवार संबंधित निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। चन्द्रमा आज इसी राशि से 6th है। शिव उपासना करें।         

11. कुम्भ राशिफल- 

व्यवसाय को लेकर तनाव रहेगा। जॉब में नवीन कार्य आरंभ होंगे। गुरु इसी राशि में हैं। धन में वृद्धि होगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल दान करना श्रेयष्कर है।              

12. मीन राशिफल- 

मंगल के शुभ गोचर से शुभता बढ़ती है। धन आगमन के संकेत हैं। परिवार में थोड़ा तनाव संभावित है। गृह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है। तिल दान करना उचित है।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat