लाइव टीवी

Horoscope Today, 09 April 2022: मकर व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति न करें लापरवाही, पढ़ें अपना राशिफल

Updated Apr 08, 2022 | 16:45 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 09 April 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें शनिवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 09 अप्रैल 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • मकर व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है।
  • मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 09 April 2022: आज पुनर्वसु नक्षत्र व मिथुन राशि है। गुरु शनि प्रधान कुंभ राशि में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व कर्क राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कन्या तथा तुला राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर व मीन राशि के जातक वाहन चलाने के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

09 अप्रैल 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल
सूर्य द्वादश व गुरु एकादश  रहकर लाभ देंगे । तृतीय चन्द्रमा आज आपका मन आध्यात्मिक करेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है।छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।शुक्र भी शुभ है।आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल-
आज का दिन एकादश सूर्य,दशम गुरु व द्वितीय चन्द्रमा शुभ बनाएगा।धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। शनि स्वास्थ्य खराब कर सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

3. मिथुन राशिफल- शिक्षा में प्रगति होगी। चन्द्रमा व बुध गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें।हरा व सफेद रंग शुभ है। माता की उपासना करें।मसूर का दान करें।

4.कर्क राशिफल-आज का दिन  थोड़े संघर्ष का है। छात्र कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।शिव उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा।तिल व उड़द का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
सूर्य का मीन व गुरु का सप्तम गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी।बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।पीला व हरा रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल-
खष्ठम गुरु व सप्तम सूर्य  शुभ हैं।जांब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। प्यार में चन्द्रमा व शुक्र आज अति भावुकता ला सकता है।पिता का आशीर्वाद लें।आर्थिक लाभ सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें।नीला व आसमानी रंग शुभ है।मूंग का दान करें।

7. तुला राशिफल- जॉब में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी।छात्र कॅरियर में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा।पीला व नारंगी रंग शुभ है।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ लाभदायी रहेगा।

8. वृश्चिक राशिफल-
आज मंगल व चन्द्रमा गोचर संघर्ष के बाद ही  सफलता की प्राप्ति कराएंगे।पीला व नीला रंग शुभ है।लाल फलों का दान करें। धार्मिक यात्रा करने के संकेत हैं। सप्तश्लोकी दुर्गा का 108 बार पाठ करें।


9. धनु राशिफल-
आज व्यवसाय में लाभ है। जांब में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।रुके हुए धन प्राप्ति  के संकेत हैं।हरा व नीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल-
द्वितीय गुरु व तृतीय सूर्य आर्थिक लाभ दे सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। आसमानी व बैगनी रंग शुभ है।धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 पाठ करें व अन्न का दान करें।

11. कुंभ राशिफल-
सूर्य द्वितीय व गुरु इसी राशि में तथा चन्द्रमा पँचम है।आज आप किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे,पूर्ण सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें ।बैगनी व लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।उड़द का दान करें।माता का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल-
आज सूर्य इसी राशि में व गुरु द्वादश तथा चन्द्रमा चतुर्थ है।धन का आगमन  हो सकता है। शुक्र व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त करेगा धन प्राप्ति में सफलता के संकेत हैं।संतान की प्रगति से खुश रहेंगे। नारंगी व पीला रंग शुभ है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat