लाइव टीवी

Horoscope Today, 08 January 2022: मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति नहीं करें लापरवाही, जानिए आज का विस्तृत राशिफल

Updated Jan 07, 2022 | 15:22 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 08 January 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें शुनिवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 08 जनवरी 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
राशिफल, aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • आज का दिन वृष व कुम्भ राशि के जातकों के लिए बेहतर है।
  • मीन व कर्क राशि के लोग जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • मीन राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 08 January 2022: आज चन्द्रमा मीन राशि में है व उत्तरभाद्रपद नक्षत्र है। गुरु कुम्भ,शनि मकर व सूर्य धनु में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज का दिन वृष व कुम्भ राशि के जातकों के लिए बेहतर है। मीन व कर्क राशि के लोग जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे ।सिंह व मीन राशि के छात्र जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मकर राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 08 जनवरी 2022 का राशिफल

मेष राशिफल 
चन्द्रमा द्वादश है।इस राशि के टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। किसी रिश्ते को लेकर तनाव की संभावना है। व्यवसायी लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

वृष राशिफल
शुक्र अष्टम है। चन्द्रमा एकादश है।आज का दिन धार्मिक क्रिया कलापों का है। व्यवसाय में कुछ नया करने का है।धन का आगमन हो सकता है। जॉब में एक नई आशा की तरफ अग्रसर होंगे। मित्रता आज लाभ प्रदान करेगी।नीला व आसमानी रंग शुभ है।

मिथुन राशिफल
चन्द्रमा भाग्य भाव में गोचर कर रहा है।आज स्टूडेंट्स लकी रहेंगे। जॉब में परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ व केला खिलाएं।

कर्क राशिफल
चन्द्रमा अष्टम थोड़ा परेशान कर सकता है। चन्द्रमा मन को थोड़ा चंचल बनाएगा।आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। छात्र लाभान्वित होंगे।सफेद व नीला रंग शुभ है। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशिफल
सूर्य का पंचम में गोचर व आज का चन्द्र का सप्तम गोचर आपको लाभ  दे रहा है । जॉब में उन्नति व व्यवसाय में  वृद्धि होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।

कन्या राशिफल
चतुर्थ सूर्य व खष्ठम चन्द्रमा शुभ है।धन प्राप्ति को लेकर आज संघर्ष करना होगा।आर्थिक लाभ के लिए गणेश जी की पूजा करते रहें। नीला व हरा रंग शुभ है। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ सम्भव है।

तुला राशिफल
आज शुक्र का तृतीय व चन्द्र का पंचम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।स्वास्थ्य से सम्बंधित कोई समस्या आ सकती है।

वृश्चिक राशिफल
शनि तृतीय व चन्द्रमा पंचम है।आज का दिन संघर्ष का है। मंगल व चन्द्र गोचर आज आपके लिए हेल्पफुल हैं।पीला व लाल रंग शुभ है। छात्र लाभान्वित होंगे।

धनु राशिफल 
राशि स्वामी गुरु तृतीय हैं।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन प्राप्ति के संकेत हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को गुरु व बुध गोचर लाभ देगा।

मकर राशिफल 
शनि इसी राशि में व गुरु द्वितीय है।व्यवसाय को लेकर कोई रुका कार्य पूर्ण होगा तथा मित्रों से लाभ मिलेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। आज आपका पूर्व का धन का निवेश बहुत कार्य करेगा। शनि के द्रव्य तिल का दान करें।

कुंभ राशिफल 
मंगल गृह निर्माण सम्बन्धी कार्य प्रारम्भ करवा सकते हैं। शनि द्वादश व चन्द्रमा द्वितीय व्यवसाय में लाभ दे सकते है। हनुमान जी की पूजा करें। सफेद व नीला रंग शुभ है। धार्मिक अनुष्ठान का सानन्द लेंगे।

मीन राशिफल 
चन्द्रमा आज इसी राशि में हैं।गुरु द्वादश व शनि एकादश शुभ हैं।यात्रा की संभावना रहेगी। वाणी पर संयम रखें।पीला व लाल रंग शुभ है। व्यवसाय में  लाभ मिलेगा। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat