लाइव टीवी

Horoscope Today, 09 February 2022: हनुमानबाहुक का पाठ करें वृश्चिक राशि के जातक, पढ़ें कैसा रहेगा आपका बुधवार का दिन

Updated Feb 08, 2022 | 17:25 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 09 February 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें बुधवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 09 फरवरी 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • आज सिंह व मकर के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • मीन व कर्क राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे।
  • हनुमानबाहुक का पाठ करें वृश्चिक राशि के जातक।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 09 February 2022: आज चन्द्रमा वृष राशि में है व कृतिका नक्षत्र है। सूर्य शनि मकर राशि में है। शुक्र अभी मंगल के साथ धनु में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। शनि व चन्द्रमा आज कुंभ व तुला राशि के जातकों को लाभ देंगे। सिंह व मकर के जातक जॉब में सफलता की प्राप्ति करेंगे। मीन व कर्क राशि के लोग राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं।

पढ़ें 09 फरवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल-  
इस राशि के लोग आज जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। पीला व सफेद रंग शुभ है। व्यवसाय में उन्नति होगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। 

2. वृष राशिफल-  
व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। जॉब में प्रोन्नति की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल-  
आज हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही ना बरतें। मित्रों से लाभ मिलेगा। धन के अनायास व्यय के प्रति सचेत रहें। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी निर्णय लेने में गलती कर सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल-  
वाणी में शुचिता बनाए रखें। जॉब में लाभान्वित होंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। आज आपका आत्मबल बहुत कार्य करेगा। धन का आगमन होगा।

5. सिंह राशिफल- 
व्यवसाय में रुका कार्य पूर्ण होगा। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सफेद व पीला रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें।

6. कन्या राशिफल-  
पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में समस्या आ सकती है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। मूंग व गुड़ का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
आज अनचाही यात्रा से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बड़े भाई की सहायता  से कोई बिगड़ा कार्य बनाएंगे। नीला व हरा रंग शुभ है। चावल व तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-   
चन्द्रमा व गुरु अनुकूल हैं। आज अपने आत्मबल से कई बड़े कार्य पूर्ण कर लेंगे। आज आप हनुमानबाहुक का पाठ करें। लाल व पीला रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

9. धनु राशिफल-  
गुरु व मंगल व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। धन आगमन के संकेत हैं। किसी नई बिजनेस डील की संभावना है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी। माघ माह में तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
आज पॉलिटिक्स में थोड़ा संघर्ष मिलेगा। शनि व चन्द्र गोचर जॉब के लिए बेहतर है। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। उड़द का दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। नीले ऊनी वस्त्र का दान करें।

11. कुंभ राशिफल- 
आज मन बहुत आध्यात्मिक रहेगा। भगवान शिव जी की पूजा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। नीला व हरा रंग शुभ है। जॉब व व्यवसाय में उन्नति है। उड़द व कम्बल का दान करें।

12. मीन राशिफल- 
आज यात्रा से दूर रहने का प्रयास करें। रिश्तों में किसी से भी विवाद ना करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। सिद्धिकुंजिकस्तोत्र का 09 बार पाठ करें। माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat