लाइव टीवी

Horoscope Today, 10 February 2022: कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे, जानें आपके लिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन

Updated Feb 09, 2022 | 14:30 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 10 February 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें गुरुवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 10 फरवरी 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • आज मेष व मीन राशि के जातक लाभान्वित होंगे।
  • बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे।
  • पढ़ें गुरुवार का राशिफल और जानें कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 10 February 2022: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृष राशि में है व रोहिणी नक्षत्र है। गुरु कुम्भ व शनि मकर में मार्गी है। शुक्र व मंगल धनु राशि में हैं। सूर्य भी मकर में गोचररत है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व मीन राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कर्क व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क व कुम्भ राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 10 फरवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल-
मंगल भाग्यभाव में है। आज सूर्य का दशम व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य  को लेकर खुश रहेंगे। शनि पॉलिटिक्स में उन्नति देगा। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
चन्द्रमा का इसी राशि मे गोचर जॉब में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। शुक्र व मंगल जमीन खरीदने का मन बनाएगा। नीला व हरा रंग शुभ है। उड़द व कम्बल का दान करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल-
आज का दिन धार्मिक कार्यों का है। छात्र करियर में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। मूंग व कम्बल का दान करें। हरा व नारंगी रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

4. कर्क राशिफल- 
चन्द्रमा एकादश व सूर्य सप्तम शुभ है। राजनीतिज्ञों के सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 
शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। टीचिंग व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। पीला व लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
आज छात्र कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। बुध व शुक्र का गोचर लाभप्रद है। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। हनुमान बाहुक का 09 पाठ करें। बैंगनी व आसमानी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल- 
व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में भी उन्नति है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व लाल रंग शुभ है। उड़द व कम्बल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
राशि स्वामी मंगल, बुध व चन्द्रमा का गोचर मंगलमय है। संतान की उन्नति को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है। कम्बल का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल-  
आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व मंगल शुक्र का इस राशि में तथा चन्द्र का वृष गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। उड़द व कम्बल का दान करें। 

10. मकर राशिफल- 
सूर्य व शनि का इस राशि में गोचर आज इस राशि के लिए व्यवसाय व जॉब के अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
मंगल शुक्र का एकादश, राशि स्वामी शनि का द्वादश व चतुर्थ चन्द्रमा आज कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। हरा व बैंगनी रंग शुभ है। कम्बल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-
पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे। चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। तृतीय चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान करवा सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat