लाइव टीवी

Horoscope Today, 16 January 2022: बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक रहेंगे सफल, जानें अपना राशिफल

Updated Jan 15, 2022 | 14:23 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 16 January 2022: मिथुन व कुम्भ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे।

Loading ...
Horoscope Today Aaj ka Rashifal
मुख्य बातें
  • मिथुन- चन्द्र का इस राशि में व सूर्य का मकर गोचर मंगलमय है।
  • सिंह- जॉब में सूर्य के खष्ठम व चन्द्र के एकादश गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी।
  • तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी लेकिन जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव है।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 16 January 2022: आज सूर्योदय के समय आद्रा नक्षत्र व चन्द्रमा मिथुन राशि में है। सूर्य शनि मकर राशि में व शुक्र धनु में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज चन्द्रमा का मिथुन गोचर वृश्चिक व मकर राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुम्भ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल--

मेष- आज गुरु का एकादश व चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

वृष- गुरु व शुक्र व्यावसायिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन- चन्द्र का इस राशि में व सूर्य का मकर गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व आसमानी रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

कर्क- इस वर्ष आज सूर्य  इस राशि से द्वादश है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में चन्द्रमा व गुरु गोचर उन्नति दे सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। गृह कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह- जॉब में सूर्य के खष्ठम व चन्द्र के एकादश गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज जॉब के प्रति सतर्क रहें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें। लाल व सफेद रंग शुभ है।

कन्या- जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का मिथुन गोचर बड़े भाई से लाभ देगा। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

तुला- जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी लेकिन जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है। गुड़ का दान करें।

वृश्चिक- जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

धनु- आज चन्द्र का सप्तम व सूर्य का मकर गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। कम्बल का दान करें।

मकर- शनि व सूर्य इस राशि में रहकर राजनीति में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

कुम्भ- गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का पंचम भाव में गोचर शिक्षा में लाभ प्रदान कर सकते हैं। हरा व बैगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मीन- छात्र सफल रहेंगे। सूर्य व चन्द्र गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज चतुर्थ चन्द्रमा बड़ा लाभ दे सकता है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat