लाइव टीवी

Horoscope Today, 25 January 2022: सेहत का ख्याल रखें कर्क व मीन राशि के जातक, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Updated Jan 25, 2022 | 06:15 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 25 January 2022: ज्योतिष अनुसार, यहां देखें मंगलवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 25 जनवरी 2022 का अपना राशिफल।

Loading ...
25 जनवरी 2022 का राशिफल
मुख्य बातें
  • स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें वृष राशि के जातक।
  • तुला राशि के जातक श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • बजरंगबाण का पाठ करें कुंभ राशि के लोग।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 25 January 2022: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा तुला राशि में है व चित्रा नक्षत्र है। सूर्य शनि मकर में हैं। शुक्र व मंगल धनु राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व मकर राशि के जातकों को मिलेगा। कर्क व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कुंभ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 25 जनवरी 2022 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम में है। सूर्य व शनि का  का दशम गोचर सुंदर है। जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ा लाभ हो सकता है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। 

2. वृष राशिफल-  
राशि स्वामी शुक्र व मङ्गल का अष्टम व चन्द्र के खष्ठम गोचर के कारण बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। लाल व पीला रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। कम्बल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज शिक्षा में सफल रहेंगे। बैंकिंग व मैनेजमेंट से सम्बद्ध जातकों  का प्रोमोशन संभावित है।तुला व मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल-
चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर पॉलिटिक्स में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति करा सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व मंगल प्रधान वृश्चिक राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। धार्मिक यात्रा की योजना फलीभूत होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-
राशि स्वामी सूर्य व शनि  खष्ठम गोचर करेंगे। जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। परिवार संग यात्रा की योजना बनेगी।हरा व नीला रंग शुभ है।छात्रों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल- 
जॉब में चन्द्रमा का द्वितीय गोचर लाभप्रद है।गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। सूर्य का पंचम गोचर जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। आसमानी व बैंगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल-
आज पॉलिटिक्स में लाभ की स्थिति होगी। जॉब में कर्क व वृश्चिक राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी ।हरा व नीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल- 
चन्द्रमा आज इसी राशि से द्वादश है।व्यवसाय में प्रोग्रेस है। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा।  नारंगी व लाल रंग शुभ है।ऊनी वस्त्रों का दान करें।

9. धनु राशिफल-  
चन्द्रमा का एकादश गोचर व्यवसाय को लाभ देगा।मंगल व शनि मानसिक कष्ट दे सकता है ।व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता है । रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल व बैगनी रंग शुभ है।सुन्दरकाण्ड का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल- 
शनि सूर्य का इस राशि में व चन्द्रमा  का दशम गोचर शुभ हैं।राजनीतिज्ञों को  सफलता मिलेगी। मंगल व शुक्र का द्वादश गोचर भूमि सुख के लिए लाभप्रद है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल- 
शुक्र एकादश लाभ देंगे। गुरु इस समय इसी राशि में है।मंगल व चन्द्रमा आपके व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। छात्र करियर में सफल रहेंगे। चन्द्रमा स्वास्थ्य से सुख दे सकता है। बजरंगबाण का पाठ करें। हरा व आसमानी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-  
चन्द्रमा का इस राशि से अष्टम  गोचर स्वास्थ्य में परेशानी ला सकता है। जॉब में प्रमोशन का मार्ग खुल सकता है। मङ्गल व शुक्र का दशम गोचर जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल हैं। आईटी व टीचिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat