लाइव टीवी

Horoscope Today, 05 December 2021: धनु राशि वालों के लिए कैसी रहेगी मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, देखें अपना राशिफल

Updated Dec 04, 2021 | 13:18 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 05 December 2021: ज्योतिष अनुसार रविवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए अपना 05 दिसंबर 2021 की ग्रह स्थितियां व मुहूर्त।

Loading ...
05 दिसंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व तुला राशि के जातकों को मिलने वाला है।
  • तुला व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
  • कर्क राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 05 December 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। आज मंगल भी राशि परिवर्तन करके वृश्चिक में आ जाएंगे। सूर्य व बुध भी वृश्चिक में हैं। शुक्र धनु राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व तुला राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कुंभ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

05 दिसंबर 2021 का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल इस राशि से अष्टम में है। सूर्य भी अष्टम है। शनि का दशम गोचर सुंदर है। जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ा लाभ हो सकता है। आपकी धार्मिक योजनाएं सफल हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। 

2. वृष राशिफल- 
राशि स्वामी शुक्र का धनु व चन्द्र का सप्तम गोचर के कारण बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। वाहन प्रयोग में लापरवाही से बचें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 
आज जॉब में सफल रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया करियर में प्रोमोशन संभावित है। मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। नीला व हरा रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल- 
मंगल का पंचम व गुरु का सप्तम गोचर व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति करा सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व मंगल प्रधान वृश्चिक राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल- 
रियल स्टेट व राजनीति से संबद्ध लोग सफल रहेंगे। जाँब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। परिवार संग यात्रा की योजना बनेगी।हरा व आसमानी रंग शुभ है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
 
6. कन्या राशिफल- 
जॉब में सूर्य व बुध का इस राशि से तृतीय व शुक्र का का चतुर्थ गोचर लाभप्रद है। बिजनेस सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। शनि का पंचम गोचर जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल- 
आज व्यवसाय में लाभ की स्थिति होगी। जॉब में मेष व वृश्चिक राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल- 
सूर्य, मंगल, बुध व चन्द्रमा आज इसी राशि में है। व्यवसाय में प्रोग्रेस है। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। लाल व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल-  
गुरु का तृतीय व चन्द्रमा का द्वादश गोचर व्यवसाय को लाभ देगा। मंगल व राहु मानसिक कष्ट दे सकता है। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता है। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल व  सफेदरंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल- 
शनि का इस राशि में, गुरु का द्वितीय व चन्द्रमा का एकादश गोचर शुभ हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी। सूर्य का एकादश गोचर भाग्य सुख के लिए लाभप्रद है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल- 
सूर्य व मंगल वृश्चिक तथा गुरु इस समय इसी राशि में है। मंगल व चन्द्रमा आपके व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल- 
गुरु द्वादश, सूर्य नवम तथा चन्द्रमा का भी इस राशि से नवम गोचर शुभ है। जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुल सकता है। शुक्र का धनु गोचर जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल हैं। मीडिया व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat