लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 5 दिसंबर से 11 दिसंबर 2021: वृष व तुला के जातकों का होगा आर्थिक विकास, जानिए इस सप्ताह का अपना राशिफल

Updated Dec 05, 2021 | 15:44 IST

साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 दिसंबर 2021: मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक का राशिफल। सभी 12 राशियों में किस राशि लिए ये सप्ताह कैसा रहने वाला है।

Loading ...
साप्ताहिक राशिफल 5 दिसंबर से 11 दिसंबर 2021 तक
मुख्य बातें
  • चन्द्रमा सवा दो दिन में करता है अपनी राशि का परिवर्तन।
  • कर्क व मकर राशि के जातक करेंगे धन की प्राप्ति।
  • मेष व मकर राशियों के लोग जॉब में करेंगे प्रगति।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 5 दिसंबर से 11 दिसंबर 2021: इस सप्ताह मंगल, सूर्य व बुध वृश्चिक राशि में, केतु वृश्चिक में, शनि मकर में, गुरु कुम्भ तथा शुक्र धनु राशि में हैं। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा धनु में रहेंगे। चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है वहीं सूर्य एक माह तक एक राशि में रहते हैं। इस सप्ताह वृष व तुला राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति में विकास होगा।

कर्क व मकर राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। मेष व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल।

Weekly Rashifal 5th December to 11th December 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope:
राजनीतिज्ञों के कॅरियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। गुरुवार के बाद बिजनेस में रुके कार्य बनेंगे। पिता का सहयोग ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगा। बैंकिंग व आईटी जॉब परिवर्तन के लिए समय ज्यादा अनुकूल है। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड पाठ करें। मंगल का वृश्चिक गोचर ज्यादा अनुकूल फल देगा।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:
इस सप्ताह जॉब में बुधवार के बाद कोई बड़ा लाभ होने की सम्भावना है। मंगलवार के बाद मकान क्रय करने की योजना बन सकती है। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री रामचरितमानस पढ़ते रहें। छात्रों के कॅरियर में भी प्रगति की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। शनिवार को तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:
राशि स्वामी बुध ,सूर्य व मंगल का गोचर खष्ठम है। जॉब के लिए सप्ताह के शुरू के 02 दिन बहुत संघर्षमय है। गुरु का कुम्भ गोचर व्यवसाय के लिए बहुत श्रेयष्कर है। नवीन व्यवसाय सम्बंधित योजनाएं अपना पूर्ण रूप लेंगी। हरा व नीला रंग शुभ है। जॉब में रुके हुए धन आगमन के संकेत हैं। प्रतिदिन बजरंगबाण का पाठ करें। प्रतिदिन अन्न दान करते रहें।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:
सूर्य व बुध का पँचम गोचर इस वीक शिक्षा में कॅरियर को लेकर सुन्दर प्रयासरत करेगा। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। कई रुके व्यावसायिक कार्य बनेंगे। शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल व तेल का शनिवार को दान करते रहें। सफेद व नीला रंग शुभ है। प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:
मंगल व सूर्य चतुर्थ शुभ होंगे व गुरु सप्तम रहेंगे। इस सप्ताह व्यवसाय में विशेष प्रगति है। भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। धन के लेन देन के प्रति बहुत सावधान रहना होगा।  शनि का छठां गोचर स्वास्थ्य सुख को लाभान्वित कर सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन तिल का दान करें।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:
बुध व सूर्य तृतीय शुभ हैं। व्यवसाय से जुड़े कई रुके कार्य पूर्ण करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर होगी। प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल अर्पित कर आशीर्वाद लें। रुके धन का आगमन होगा। इस सप्ताह धार्मिक यात्रा होंगे। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का प्रतिदिन पाठ करें।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:
जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। राशि स्वामी शुक्र धनु व बुध का वृश्चिक गोचर व्यवसाय में विशेष लाभ प्रदान करेंगे। श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। जॉब में स्थान या दायित्व परिवर्तन संभावित है। पिता का सहयोग लाभ करेगा। धन का आगमन होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:
मंगल, बुध व सूर्य का इस राशि में गोचर लाइफ के हर फील्ड में  लाभ देगा। मीडिया व आईटी जॉब में प्रोन्नति संभावित है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक  प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का नियमित पाठ करें। प्रतिदिन तिल का दान बहुत लाभप्रद है।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:
मंगल व सूर्य द्वादश गोचर करेंगे वहीं गुरु तृतीय शुभ हैं। बुध अनुकूल हैं। मंगलवार के बाद चन्द्रमा जॉब में पदोन्नति को लेकर कोई नया प्रस्ताव दे सकता है। आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। राजनीति में पद प्राप्ति की सम्भावना है। सफेद व लाल रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करते रहें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:
बुध व सूर्य एकादश होकर तथा गुरु द्वितीय व राशि स्वामी शनि इसी राशि में रहकर जॉब व व्यवसाय में लाभ देंगे। सूर्य व  केतु का एकसाथ एकादश गोचर शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन गणेश जी की पूजा करते रहें। शनिवार को उडद का दान करें। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:
गुरु अब इसी राशि में है। व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। धार्मिक अनुष्ठान सम्बन्धी कोई कार्य प्रारंभ होगा। विष्णु जी की नियमित पूजा करें। हरा व नीला रंग शुभ है। मकर व तुला राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। बुधवार को गाय को पालक व केला खिलाएं।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope: मंगल व सूर्य का भाग्यभाव में आना बहुत ही शुभ है। गुरु कुम्भ व शनि का एकादश गोचर आर्थिक लाभ करवाएगा। जॉब में लापरवाही से बचना होगा। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्य में प्रगति हो सकती है। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें। आर्थिक प्रगति तेज हो सकती है। पिता का आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat