लाइव टीवी

Horoscope Today, 06 December 2021: कन्या व सिंह राशि के जातकों को चन्द्र गोचर का लाभ, जानिए अपना राशिफल

Updated Dec 06, 2021 | 06:25 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 06 December 2021: ज्योतिष अनुसार सोमवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए अपना 06 दिसंबर 2021 का राशिफल।

Loading ...
06 दिसंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • बैंकिंग व मीडिया में तुला व मीन के जातक रहेंगे सफल।
  • मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति।
  • शुक्र धनु राशि में गोचर कर रहे गोचर, चन्द्रमा का धनु राशि में गोचर।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 06 December 2021: आज के दिन सूर्योदय के समय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र व चन्द्रमा धनु राशि में है। सूर्य मंगल व बुध वृश्चिक राशि में व शनि मकर में हैं। अभी शुक्र धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का धनु राशि में गोचर कन्या व सिंह के जातकों को लाभान्वित करेगा।

मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मीन के जातक सफल रहेंगे।  आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

06 दिसंबर 2021 का राशिफल:

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल व सूर्य का अष्टम व चन्द्रमा का नवम गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। मूंग का दान करें। जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
राशि स्वामी शुक्र व चन्द्रमा का अष्टम गोचर शिक्षा को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे।  पीला व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। मीडिया व बैंकिंग जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा का सप्तम व सूर्य मंगल बुध का वृश्चिक गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। परिवार में धार्मिक कार्य दिख रहा है।

 4. कर्क राशिफल-
चन्द्रमा का गुरु प्रधान धनु गोचर पारिवारिक कार्यों के लिए मंगलमय है। व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बैंकिंग, आईटी व टीचिंग जॉब में गुरु व चन्द्रमा गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है। ऑफिस कार्यों में आज ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल-
जॉब में सूर्य मंगल व बुध के चतुर्थ व चन्द्रमा के पँचम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज कार्यों के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। सफेद व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-
व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का धनु गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल-
टीचिंग, मीडिया व आईटी जॉब के कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी तथा उच्चाधिकारियों से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय व शुक्र शुभ है। उदर विकार संभावित है।जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल-
बुध, सूर्य मंगल का द्वादश गोचर पॉलिटिक्स में सफलता के लिए अति अनुकूल है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
गुरु का इस राशि से द्वितीय व शुक्र का कर्म भाव में गोचर जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु मैनेजमेंट व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का धनु व सूर्य बुध का वृश्चिक गोचर नवीन व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं।  नीला व नारंगी रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।

12. मीन राशिफल-
जॉब में सफल रहेंगे।गुरु का व्यय भाव व चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat