लाइव टीवी

Horoscope Today, 10 September 2021: सिंह व कुम्भ राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानिए अपना राशिफल

Updated Sep 09, 2021 | 18:22 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 10 September 2021: शुक्रवार के दिन क्या रहेंगी ग्रह स्थितियों और क्या होंगे परिणाम? ज्योतिष अनुसार राशिफल में जानिए खुद से जुड़े संकेत।

Loading ...
10 सितंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • सिंह व मकर के जातक जॉब चेंज की दिशा में करेंगे सार्थक प्रयास।
  • कर्क व मीन राशियों के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।
  • सूर्य का चतुर्थ व चन्द्रमा का सप्तम गोचर मेष राशि वालों को देगा सफलता।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 10th September 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा तुला राशि में है व चित्रा नक्षत्र है। गुरु कुंभ व शनि मकर में वक्री है। सूर्य मंगल के साथ सिंह में गोचररत है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज सिंह व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। तुला व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे

बैंकिंग व मीडिया में सिंह व मकर के जातक जॉब चेंज करने की दिशा में सार्थक प्रयास करेंगे। कर्क व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल-

आज सूर्य का चतुर्थ व चन्द्रमा का सप्तम गोचर प्रत्येक कार्यों में  सफलता देगा। स्वास्थ्य  को लेकर खुश रहेंगे। बुध, शुक्र व चन्द्र गोचर आर्थिक फील्ड में उन्नति देगा। लाल व सफेद रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-

चन्द्रमा का तुला राशि मे गोचर शिक्षा में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का मन बनाएगा। नीला व सफेद  रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3. मिथुन राशिफल-

राशि स्वामी बुध व शुक्र का पँचम गोचर मंगलमय है। व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। उड़द का दान करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि है।

4. कर्क राशिफल-

पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। पारिवारिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल-

मंगल व सूर्य इसी राशि में हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। भगवान सूर्य जी की पूजा करें। लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-

बुध व शुक्र इसी राशि में हैं। आज छात्र अपने कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। बुध व शुक्र का गोचर लाभप्रद है। मित्रों से लाभ मिलेगा। शिवपुराण का पाठ करें। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल-

व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में भी उन्नति है।श्री सूक्त का पाठ करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है।चावल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-

राशि स्वामी मंगल व चन्द्रमा का  गोचर भाग्य वृद्धिकारक है। जॉब को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य सुख में सफलता की प्राप्ति होगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

9. धनु राशिफल-

आज राशि स्वामी गुरु कुम्भ व मंगल सूर्य का सिंह तथा चन्द्र का तुला गोचर अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। पीला व लाल  रंग शुभ है। मूंग का दान करें। 

10. मकर राशिफल-

शनि का मकर व चन्द्रमा का तुला गोचर आज इस राशि के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे।बैंकिंग व मीडिया जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

11. कुंभ राशिफल-

राशि स्वामी शनि का द्वादश व चन्द्रमा का भाग्य भाव में गोचर कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-

मीडिया व फाइनेंसियल सेक्टर के लोग जॉब में सफल रहेंगे। शुक्र जॉब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। शुक्र व मंगल बैंकिंग व रियल स्टेट में लाभ करवा सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat