लाइव टीवी

Horoscope Today, 11 September 2021: तुला व मीन राशियों को सबसे ज्यादा ग्रह गोचर लाभ, जानिए आज का राशिफल

Updated Sep 11, 2021 | 06:57 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11 September 2021: शनिवार के दिन क्या रहेंगी ग्रह स्थितियों और क्या होंगे परिणाम? ज्योतिष अनुसार राशिफल में जानिए खुद से संबंधित संकेत।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
11 सितंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • कर्क व तुला राशि के जातकों को बिजनेस में मिलेगा लाभ।
  • वृष व कर्क राशियों के लोगों को सेहत के प्रति रहना होगा सचेत।
  • मिथुन व कुम्भ राशि के लोग राजनीति में रहेंगे सफल।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 11th September 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा स्वाती नक्षत्र व तुला राशि में है। शनि मकर राशि में वक्री है। गुरु कुम्भ राशि में हैं। मंगल व सूर्य सिंह में गोचररत है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ तुला व मीन को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज कर्क व तुला राशि के जातकों को भी व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

वृष व कर्क के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मिथुन व कुम्भ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल-

आज चन्द्रमा सप्तम है। जॉब में स्थान परिवर्तन का विचार आ सकता है। बुध व शुक्र गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा। पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल-

खष्ठम चन्द्र कार्य बाधा दे सकता है। गुरु व शुक्र गोचर की अनुकूलता  के कारण आध्यात्मिक की उन्नति दिख रही है। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। बैगनी रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्रमा के पँचम गोचर के कारण सन्तान को उन्नति की प्राप्ति संभावित है। सफेद रंग शुभ है। शुक्र व मंगल के गोचर भी अनुकूल है। उदर जनित रोग की सम्भावना रहेगी।

4. कर्क राशिफल-

व्यवसाय में तुला या कन्या राशि के उच्चाधिकारियों के सहयोग की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। माता का आशीर्वाद बहुत कार्य करेगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-

जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। चन्द्रमा तृतीय व सूर्य मंगल इसी राशि में रहकर सफलता देगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल-

जॉब में रुका धन प्राप्त होगा। शुक्र व मंगल बिजनेस से लाभ प्रदान करेंगे। लाल रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। द्वितीय चन्द्रमा सफलता देगा।

7. तुला राशिफल-

चन्द्रमा आज इसी राशि में है। सिंह राशि के मंगल व सूर्य आज जॉब में लाभ देगा। परिवार से थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध जातकों को प्रोमोशन की संभावना रहेगी। बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

8. वृश्चिक राशिफल-

बुध व चन्द्र गोचर शिक्षा में सफल करेंगे।चन्द्रमा द्वादश है। जॉब में अपने अच्छे परफार्मेंस को लेकर उत्साह होगा। नारंगी रंग शुभ है। मसूर का दान करें।

9. धनु राशिफल-

राशि स्वामी गुरु का तृतीय, सूर्य का भाग्यभाव तथा चन्द्रमा का एकादश गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करवाएगा। किसी प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं। नारंगी रंग शुभ है।

10. मकर राशिफल-

शनि इसी राशि में व दशम चन्द्रमा अपने कर्म में सफलता व मनोयोग देगा। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। बुध व गुरु गोचर आर्थिक सुख में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नारंगी रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल-

गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा का भाग्य भाव में गोचर आपके भाग्यभाव को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। सूर्य के सिंह गोचर से लाभ मिल सकता है। बैगनी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-

गुरु का द्वादश व चन्द्रमा का अष्टम गोचर रुका धन दे सकता है। जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। गुरु के द्रव्यों चने की दाल व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat