लाइव टीवी

Horoscope Today, 12 September 2021: इन राशि के जातकों को नौकरी में मिलेगी सफलता, जानें आज का राशिफल

Updated Sep 12, 2021 | 06:03 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12 September 2021: आज चन्द्रमा का गोचर वृश्चिक व मेष राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

Loading ...
Horoscope Today, 12 September 2021
मुख्य बातें
  • मेष राशिफल- आज गुरु का एकादश व चन्द्रमा का अष्टम गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है।
  • वृष राशिफल- शुक्र व मंगल व्यावसायिक कार्यों को विस्तार देंगे।
  • मिथुन राशिफल- चन्द्र का वृश्चिक व सूर्य का सिंह गोचर मंगलमय है।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12 September 2021: आज सूर्योदय के समय विशाखा नक्षत्र व चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। सूर्य सिंह राशि में व मंगल कन्या में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर वृश्चिक व मेष राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे। सिंह व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल-

मेष राशिफल:

आज गुरु का एकादश व चन्द्रमा का अष्टम गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लाल व पीला रंग शुभ है।

वृष राशिफल:

शुक्र व मंगल व्यावसायिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।

मिथुन राशिफल:

चन्द्र का वृश्चिक व सूर्य का सिंह गोचर मंगलमय है। मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

कर्क राशिफल:

सूर्य इस राशि से द्वादश है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बैंकिंग जॉब में शुक्र व गुरु गोचर उन्नति दे सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

सिंह राशिफल:

जॉब में सूर्य के सिंह व चन्द्र के चतुर्थ गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

कन्या राशिफल:

जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का तृतीय गोचर व्यवसाय में नए अनुबंध से लाभ देगा। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

तुला राशिफल:

छात्रों को शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ है। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। आसमानी व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

वृश्चिक राशिफल:

जॉब में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें। 

धनु राशिफल:

आज चन्द्र का द्वादश व सूर्य का नवम गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। हरा व बैगनी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

मकर राशिफल:

शनि व शुक्र राजनीति में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

कुम्भ राशिफल:

गुरु अभी इसी राशि में हैं। सूर्य सप्तम है। चन्द्रमा का कर्म यानी दशम भाव में गोचर बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। हरा व बैगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मीन राशिफल:

गुरु व चन्द्रमा अनुकूल हैं। छात्र सफल रहेंगे।शुक्र व चन्द्र गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज मंगल उदर विकार से कष्ट दे सकता है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat