लाइव टीवी

Horoscope Today, 12 October 2021: मिथुन व कर्क राशि के लोग व्यवसाय में करेंगे प्रगति, जानिए मंगलवार का राशिफल

Updated Oct 11, 2021 | 23:43 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12th October 2021: ज्योतिष अनुसार मंगलवार के दिन का राशि भविष्य जानिए। 12 अक्टूबर को क्या होगी ग्रह स्थिति?

Loading ...
12 अक्टूबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • कर्क व मकर राशि के लोग राजनीति में सफलता हासिल करेंगे।
  • तुला व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
  • मिथुन राशि के जातकों को जॉब में प्रोमोशन संभावित है।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 12th October 2021: आज आश्विन माह नवरात्र की सप्तमी के दिन सूर्योदय के समय चन्द्रमा धनु राशि में है व मूल नक्षत्र है। धनु का स्वामी गुरु होता है। शुक्र बुध अब तुला में है। सूर्य कन्या व गुरु मकर राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। धनु में चन्द्रमा व मकर में गुरु का लाभ मेष व मकर राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व वृष के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व मकर राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज सप्तम में बुध व शुक्र व भाग्यभाव में चन्द्रमा जॉब व व्यवसाय को लेकर लाभ दे सकता है। मंगल व गुरु गोचर आपकी गृह निर्माण सम्बन्धी योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। पीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

2. वृष राशिफल- 

गुरु के नवम व चन्द्रमा के अष्टम गोचर के कारण स्वास्थ्य सुख में सुधार आ सकता है। धन के लेन-देन में लापरवाही से बचें। सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 

आज गुरु, बुध व चन्द्रमा अनुकूल हैं। व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। मेष व कन्या राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। बैगनी रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल-

रियल स्टेट व आईटी जॉब में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। धनु व मकर राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। लाल रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल- 

व्यवसाय से जुड़े लोग परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। परिवार संग यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी रंग शुभ है। छात्रों को सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल- 

शनि व शुक्र अनुकूल हैं। व्यवसाय में कोई रुका धन प्राप्त होगा। धनु का चन्द्रमा व मकर का गुरु जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल- 

आज चन्द्रमा तृतीय व गुरु चतुर्थ है। स्वास्थ्य में संघर्ष की स्थिति होगी। शुक्र व बुध बिजनेस में लाभ की संभावना बनएगा। हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- 

गुरू व सूर्य अनुकूल हैं। द्वितीय चन्द्रमा व तृतीय गुरु शुभ है। जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

9. धनु राशिफल-

चन्द्रमा आज इसी राशि में है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल- 

शनि इसी राशि में मार्गी है। चन्द्रमा के द्वादश गोचर से पारिवारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। बुध बहुत जल्द रुका धन प्रदान कर सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आसमानी रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल- 

गुरु व चन्द्रमा शुभ हैं। आज चन्द्रमा का एकादश व गुरु का इस राशि से द्वादश गोचर शुभ है। छात्रों की स्टडी प्लान को विस्तार मिलेगा। मीडिया व आईटी जॉब के लोग सफल रहेंगे। संत आशीर्वाद का सुख मिल सकता है। नीला रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल- 

गुरु एकादश व चन्द्रमा आज इस राशि से दशम में है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। मंगल व बुध रियल स्टेट में लाभ देंगे। रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।
 

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat