लाइव टीवी

Horoscope Today, 13 October 2021:चन्द्रमा का गोचर मेष व मकर राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानिए आज का राशिफल

Updated Oct 12, 2021 | 16:52 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13th October 2021: जानिए ज्योतिष अनुसार आज का राशि भविष्य। 13 अक्टूबर को क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां और उनसे जुड़े इशारे?

Loading ...
13 अक्टूबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • कन्या व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • चन्द्रमा 04:05pm के बाद मकर राशि में आ जाएंगे।
  • शुक्र वृश्चिक में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 13th October 2021: आज नवरात्र की अष्टमी के दिन सूर्योदय के समय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र व चन्द्रमा धनु राशि में है। चन्द्रमा 04:05pm के बाद मकर राशि में आ जाएंगे। सूर्य कन्या में हैं। शुक्र वृश्चिक में है।शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

आज चन्द्रमा का गोचर मेष व मकर राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। कन्या व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में कर्क व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल
 आज गुरु व चन्द्रमा का  गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। पीला व  लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल 
शुक्र व बुध व्यावसायिक कार्यों को विस्तार देंगे। शुक्र वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे।हरा व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल
05:05pm के बाद चन्द्र का अष्टम व सूर्य का कन्या गोचर मंगलमय है।स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है।04:05 pm के बाद स्वास्थ्य में कुछ कष्ट दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल
04:05pm के बाद राशि स्वामी चन्द्रमा इस राशि से सप्तम है।जॉब के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।जॉब में बुध व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल
04:05 pm के बाद स्वास्थ्य में सूर्य के कन्या व चन्द्रमा के मकर गोचर से व्यवसाय में अचानक सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें।लाल व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल
संतान की सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का दशम गोचर कर्म में संलग्नता से लाभ देगा।  हरा व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल
छात्रों के कैरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल
04:05pm के बाद चन्द्रमा अष्टम है।परिवार में कोई बड़ा कार्य हो सकता है।छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।नारंगी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। 

9. धनु राशिफल  
04:05pm के बाद चन्द्र का मकर व सूर्य का कन्या राशि में गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।गेंहू का दान करें।

10. मकर राशिफल
शुक्र व चन्द्रमा का 04:05pm के बाद गोचर व्यवसाय में उन्नति देगा। बुध बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। मीडिया व आईटी से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल 
04:05pm के बाद बुध व चन्द्रमा बैंकिंग व आईटी जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं।हरा व बैगनी रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।
हनुमानबाहुक का पाठ करें।

12. मीन राशिफल
जॉब में कोई रुका कार्य बनेगा। 04:05pm के बाद चन्द्रमा का  एकादश गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। लाल व नारंगी रंग शुभ है।गेंहू का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat