लाइव टीवी

Horoscope Today, 18 December 2021: बिजनेस को लेकर परेशान रह सकते हैं मेष राशि वाले, पढ़ें शनिवार का राशिफल

Updated Dec 18, 2021 | 07:04 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 December 2021: ज्योतिष अनुसार शनिवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 18 दिसंबर 2021 का अपना राशिफल।

Loading ...
18 दिसंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • कर्क व कुम्भ राशि के जातक आज लाभान्वित होंगे।
  • मेष व वृष राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।
  • पढ़ें अपना शनिवार का राशिफल।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 December 2021: आज सूर्योदय के समय रोहिणी नक्षत्र व चन्द्रमा वृष राशि में है। शनि प्रधान कुम्भ राशि मे इस समय गुरु है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में अब मार्गी है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज सूर्य  धनु राशि में है। कर्क व कुम्भ राशि के जातक आज लाभान्वित होंगे। कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में मकर व तुला के जातक सफल रहेंगे। मेष व वृष राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

18 दिसंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज गुरु व राशि स्वामी मंगल गोचर रियल स्टेट के लिये अनुकूल है। आज शिक्षा में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लेन देन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
आज गृह कार्यों को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। चंद्रमा के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। 

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा का द्वादश व सूर्य का धनु गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन की योजना बना सकते हैं। बैंगनी व सफेद रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
चन्द्रमा का इस राशि से एकादश गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 
व्यवसाय में सूर्य के धनु व चन्द्रमा के इस राशि से दशम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। नीला व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
बुध इस राशि से नवम है। मंगल शुभ हैं। शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। गुरु का कुंभ गोचर पॉलिटिक्स में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल-
चन्द्रमा इस राशि से अष्टम शुभ हैं। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
घर में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व हरा रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें। 

9. धनु राशिफल- 
आज चन्द्रमा का खष्ठम तथा गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

10. मकर राशिफल- 
चन्द्रमा के वृष व गुरु कुम्भ तथा शनि के इसी राशि में मार्गी होने से शुभ परिणाम देंगे। बुध व चन्द्रमा जॉब में लाभ की स्थिति देंगे। बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आसमानी व हरा रंग शुभ है। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल-
चन्द्रमा का वृष गोचर व बुध का वृश्चिक राशि में होना इस राशि के जातकों को शुभ फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल-
चन्द्रमा का तृतीत गोचर जॉब में लाभ दे सकता है। गुरु बहुत ही शुभ है। मकर का शनि व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat