लाइव टीवी

Horoscope Today, 19 December 2021: मकर व कर्क राशि के लोग पॉलीटिक्स में होंगे सफल, जानिए अपना रविवार का राशिफल

Updated Dec 18, 2021 | 15:03 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 19 December 2021: ज्योतिष अनुसार रविवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 19 दिसंबर 2021 का अपना राशिफल।

Loading ...
आज का राशिफल Aaj ka rashifal
मुख्य बातें
  • गुरु अब कुम्भ में तथा शनि मकर में मार्गी हैं।
  • आज सूर्य धनु में गोचर कर रहे हैं।
  • जानिए 19 दिसंबर 2021 का अपना राशिफल।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 19 December 2021: आज सूर्योदय के समय मृगशिरा नक्षत्र व चन्द्रमा मिथुन राशि में है। गुरु अब कुम्भ में तथा शनि  मकर में मार्गी हैं। सूर्य धनु में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज चन्द्रमा का मिथुन राशि में गोचर मिथुन व कन्या के जातकों को लाभान्वित करेगा। कर्क व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

19 दिसंबर का राशिफल

1. मेष राशिफल-

मंगल व सूर्य गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। तिल व उड़द का दान करें। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-

राशि स्वामी शुक्र व सूर्य का धनु व गुरु का कुम्भ गोचर शुभ हैं।गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे।मंगल आपसे फ्लैट खरीदने का प्लान बनवा सकते हैं।हरा व नीला रंग शुभ है।तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।आईटी व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्रमा आज इसी राशि में है। जॉब में प्रोमोशन का समय है। जॉब में दायित्व परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं।नीला व हरा रंग शुभ है।स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल-

पोलिटीकल कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। गुरु व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। नीला व लाल रंग शुभ है।  

5. सिंह राशिफल-

सूर्य व गुरु के प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। सफेद व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-  

गुरु के कुम्भ के इस राशि के प्रभाव से व्यवसाय में सफल रहेंगे। शुक्र यात्रा देगा।  बैगनी व नारंगी रंग शुभ है।तिल का दान करें।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-

सूर्य तृतीय व गुरु पँचम हैं।छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी ।पिता के आशीर्वाद से लाभ है।स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल-

आज धन लाभ सम्भावित है।उदर विकार हो सकता है।व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व सफेद रंग शुभ है।

9.धनु राशिफल-

आज शुक्र व सूर्य इस राशि में व गुरु तृतीय अनुकूल हैं।सप्तम चन्द्रमा मंगलमय है। शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा।  बैगनी व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल-

पॉलीटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे। इस राशि का शनि बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल-

सूर्य एकादश व गुरु इस समय इसी राशि में है। चन्द्रमा का पँचम गोचर संतान को लाभ प्रदान कर सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है।राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल-

शिक्षा में सफलता है। दशम सूर्य व शनि का एकादश तथा गुरु का कुम्भ गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। गुरु का आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat