लाइव टीवी

Horoscope Today, 20 November 2021: मिथुन राशि वालों के लिए मंगलमय है शनिवार का दिन, जानें अपना राशिफल

Updated Nov 19, 2021 | 17:26 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20th November 2021: ज्योतिष अनुसार शनिवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 20 नवंबर 2021 की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
20 नवंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • 20 नवंबर को चन्द्रमा वृष राशि में हैं।
  • मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • बैंकिंग व मीडिया में मकर के जातक सफल रहेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 20th November 2021: आज सूर्योदय के समय मृगशिरा नक्षत्र व चन्द्रमा वृष राशि में हैं। सूर्य मंगल प्रधान वृश्चिक राशि में है। शुक्र धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर मेष व तुला राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कुम्भ व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मकर राशि के राजनीतिज्ञ और कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज गुरु का दशम व चन्द्र का द्वितीय गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

चन्द्रमा के अष्टम गोचर से बैंकिंग व आईटी जॉब में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व शुक्र जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। हेल्थ में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 

चन्द्रमा का द्वादश व शुक्र का सप्तम गोचर इस राशि वालों को जॉब में प्रोन्नति देता है। आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। आर्थिक लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

व्यवसाय में नवीन कार्य के लिए अनुकूल समय है। जॉब में प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल-

राशि स्वामी सूर्य के इस राशि से चतुर्थ व चन्द्रमा के दशम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। विष्णु जी के मंदिर जाएं। लाल व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्य में लाभ देगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल- 

जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में मित्रों से लाभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

सूर्य इस राशि में हैं। जॉब में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व नीला रंग शुभ है। सवा किलो तिल का दान करें। 

9. धनु राशिफल- 

आज चन्द्रमा राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल फल प्रदान कर सकते हैं। प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल- 

इस राशि के व्यवसाय में उन्नति देंगे। शुक्र व शनि जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

चन्द्रमा का चतुर्थ व द्वादश शनि व्यवसाय में संघर्ष प्रदान कर सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल- 

दशम शुक्र,  तथा गुरु व शनि का एकादश प्रभाव शुभ है। चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। गुरु से सम्बंधित द्रव्य धार्मिक पुस्तक का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat