लाइव टीवी

Horoscope Today, 21 November 2021: चन्द्रमा का गोचर इन राशि के जातकों को करेगा लाभान्वित, मेष राशिवालों को रुके कार्यों में मिलेगी सफलता

Updated Nov 20, 2021 | 23:46 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 21th November 2021: ज्योतिष अनुसार रविवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 21 नवंबर 2021 की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
21 नवंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • शुक्र धनु राशि में गोचर कर रहे हैं।
  • मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।
  • मिथुन व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 21th November 2021: आज सूर्योदय के समय रोहिणी नक्षत्र व चन्द्रमा वृष राशि में है। सूर्य ,मंगल व केतु वृश्चिक में है।शुक्र धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज चन्द्रमा का गोचर वृष व तुला राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में कुम्भ व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल-
आज गुरु का एकादश व चन्द्र का वृष गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। आज किसी रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे ।सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
शुक्र का अष्टम गोचर स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। मंगल व चन्द्रमा जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। 

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा का वृष व शुक्र का सप्तम गोचर इस राशि वालों को जॉब में प्रोन्नति देता है।आज का दिन मंगलमय है। व्यवसाय करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं।हरा व आसमानी रंग शुभ है।आर्थिक लाभ दिख रहा है।

4 कर्क राशिफल- 
व्यवसाय परिवर्तन के लिए अनुकूल समय है।जॉब के प्रोमोशन में सफलता की प्राप्ति का दिवस है।बैंकिंग में बुध व  शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

5. सिंह राशिफल-
राशि स्वामी सूर्य के इस राशि से चतुर्थ व चन्द्रमा के दशम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।विष्णु जी के मंदिर जाएं। लाल व सफेद  रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का नवम व शनि का पंचम गोचर भाग्य में लाभ देगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है।गेंहू का दान करें।

7. तुला राशिफल- 
जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में उच्चाधिकारियों से लाभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।हरा व बैगनी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल-
व्यवसाय में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी।सफेद व पीला रंग शुभ है।चावल का दान करें। 

9.धनु राशिफल- 
आज चन्द्रमा का खष्ठम व शनि का द्वितीय गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल फल प्रदान कर सकते हैं। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा। आसमानी  व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल- 
इस राशि से द्वितीय गुरु जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व शनि जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

11.कुम्भ राशिफल-
बुध व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं।हरा व नीला रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें।माता पिता का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल-
गुरु का द्वादश व शनि का एकादश प्रभाव शुभ है। चन्द्रमा का तृतीय गोचर जॉब में पद परिवर्तन दे सकते हैं। किसी प्रिय मित्र से कष्ट हो सकता है। लाल व सफेद रंग शुभ है। गुरु से सम्बंधित द्रव्य चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat