लाइव टीवी

Horoscope Today, 22 December 2021: मिथुन राशि वालों को व्यवसाय में होगा लाभ, पढ़ें अपना बुधवार का राशिफल

Updated Dec 21, 2021 | 15:15 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 22 December 2021: ज्योतिष अनुसार बुधवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 22 दिसंबर 2021 का अपना राशिफल।

Loading ...
22 दिसंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे।
  • वृष राशि वाले आईटी व मीडिया जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।
  • पढ़ें अपना बुधवार का राशिफल।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 22 December 2021: आज  सूर्योदय के समय पुष्य नक्षत्र व चन्द्रमा कर्क राशि में है। सूर्य अब धनु में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का कर्क राशि में गोचर कर्क व सिंह के जातकों को लाभान्वित करेगा। मकर व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 22 दिंसबर का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज राशि स्वामी मंगल व गुरु गोचर बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल है। तिल का दान करें। जॉब में प्रोमोशन सम्बन्धित किसी विशेष कार्यों में सफलता मिलेगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 
राशि स्वामी शुक्र व शनि का नवम प्रभाव शुभ हैं। धार्मिक कार्यों को विस्तार देंगे। शुक्र आपसे वाहन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा का द्वितीय व शुक्र शनि का अष्टम गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
चन्द्रमा का इस राशि में व गुरु का कुम्भ गोचर व्यवसाय के लिए मंगलमय है। घर में नवीन कार्यों के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। पीला व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- 
जॉब में चन्द्र के द्वादश गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। धार्मिक कार्यों से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
बुध व गुरु के आशीर्वाद द्वारा प्राप्त सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का कर्क गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। बैंगनी व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-
जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। गुरु के आशीर्वाद से लाभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
आज  चन्द्रमा इसी राशि से नवम है। कफ जनित विकार संभावित है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। यात्रा से सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें। 

9. धनु राशिफल-  
आज गुरु का तृतीय व शनि का द्वितीय व सूर्य का इस  राशि मे गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

10. मकर राशिफल-  
गुरु इस राशि से द्वितीय व सप्तम चन्द्रमा जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 
गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का कर्क गोचर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल- 
छात्र सफल रहेंगे। शनि का मकर व चन्द्रमा का कर्क गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat