लाइव टीवी

Horoscope Today, 23 December 2021: आज शनि व शुक्र एकसाथ मकर राशि में है, पढ़ें कैसा रहेगा आपका गुरुवार का दिन

Updated Dec 22, 2021 | 16:02 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 23 December 2021: ज्योतिष अनुसार गुरुवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 23 दिसंबर 2021 का अपना राशिफल।

Loading ...
23 दिसंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • आज शनि व शुक्र एकसाथ मकर राशि में है।
  • बैंकिंग व मीडिया में मकर व तुला के जातक सफल रहेंगे।
  • पढ़ें अपना गुरुवार का राशिफल।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 23 December 2021: आज सूर्योदय के समय आश्लेषा नक्षत्र व चन्द्रमा अपनी राशि कर्क में है। शनि प्रधान मकर राशि मे इस समय गुरु है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में अब मार्गी है। गुरु कुम्भ व सूर्य धनु में हैं। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज शनि व शुक्र एकसाथ मकर राशि में है। आज कर्क व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में मकर व तुला के जातक सफल रहेंगे। मेष व वृष राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

पढ़ें 23 दिंसबर का राशिफल

1. मेष राशिफल- 
आज गुरु व राशि स्वामी मंगल गोचर रियल स्टेट के लिये अनुकूल है। आज शिक्षा में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लेन देन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल-
आज गृह कार्यों को विस्तार देंगे। मकान खरीदने का प्लान बनेगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। चन्द्रमा के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। 

3. मिथुन राशिफल- 
चन्द्रमा का द्वितीय व सूर्य का धनु गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन की योजना बना सकते हैं। बैंगनी व सफेद  रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 
चन्द्रमा का इस राशि में गोचर राजनीति में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल व सफेद रंग शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक सुख में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 
व्यवसाय में सूर्य के पंचम व चन्द्रमा के इस राशि से द्वादश गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। सफेद व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 
शनि व शुक्र इस राशि से पंचम शुभ हैं। शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का एकादश व गुरु का कुम्भ गोचर पॉलिटिक्स में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व पीला रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल-
चन्द्रमा इस राशि से दशम शुभ हैं। शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में तनाव संभावित है।माता दुर्गा जी की पूजा करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 
परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें। 

9. धनु राशिफल- 
आज चन्द्रमा का अष्टम तथा गुरु का तृतीय गोचर अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी।धन का व्यय होगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

10. मकर राशिफल- 
चन्द्रमा के कर्क व शुक्र शनि के इसी राशि में मार्गी होने से शुभ परिणाम देंगे। गुरु व चन्द्रमा जॉब में लाभ की स्थिति देंगे। बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।आसमानी व बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल-  
चन्द्रमा का कर्क गोचर व गुरु का इस राशि में होना इस राशि के जातकों को शुभ फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। 

12. मीन राशिफल-
गुरु का द्वादश व शनि का एकादश गोचर जॉब में लाभ दे सकता है।गुरु बहुत ही शुभ है।चन्द्रमा व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। नारंगी व हरा रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat