लाइव टीवी

Horoscope Today, 23 November 2021: मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति, जानिए प्रत्येक राशियों का राशिफल

Updated Nov 22, 2021 | 16:06 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 23 November 2021: ज्योतिष अनुसार मंगलवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 23 नवंबर 2021 की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
23 नवंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • सूर्योदय के समय आद्रा नक्षत्र व चन्द्रमा मिथुन राशि में है।
  • शुक्र धनु  व शनि कुम्भ में व  गुरु अब मकर में मार्गी हैं।
  • वृश्चिक का सूर्य इस राशि को लाभ देगा।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 23 November 2021: आज सूर्योदय के समय आद्रा नक्षत्र व चन्द्रमा मिथुन राशि में है।शुक्र धनु  व शनि कुम्भ में व  गुरु अब मकर में मार्गी हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।आज चन्द्रमा का मिथुन राशि में गोचर मेष व कन्या के जातकों को लाभान्वित करेगा।

वृश्चिक का सूर्य इस राशि को लाभ देगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल::

1. मेष राशिफल: आज राशि स्वामी मंगल व गुरु का एकादश गोचर छात्रों के लिए अनुकूल है। मूूंग व उड़द का दान करें। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल: राशि स्वामी शुक्र का अष्टम व गुरु का दशम गोचर शुभ हैं।गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे।चन्द्रमा धार्मिक कार्यों में व्यस्तता देंगे।हरा व सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वा जीवन में प्रोग्रेस देता है।

3. मिथुन राशिफल: व्यवसाय में सफलता है। शुक्र व बुध नवीन कार्य करने की योजना बना सकते हैं।हरा व बैगनी रंग शुभ है।स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

4.कर्क राशिफल: छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा संघर्षमय है। जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। शुक्र व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है।  

5. सिंह राशिफल: सूर्य के चतुर्थ प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे।  नारंगी व लाल रंग शुभ है।सूर्य उपासना करें।

6.कन्या राशिफल: गुरु के खष्ठम प्रभाव से  शिक्षा फील्ड के लोग लाभ में रहेंगे। चन्द्रमा धन देगा।  बैगनी व नारंगी रंग शुभ है।तिल का दान करें।श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

7. तुला राशिफल: गुरु पंचम व शनि चतुर्थ हैं।जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी ।मित्रों से लाभ है।स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। सफेद व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल: आज मंगल,सूर्य व केतु इसी राशि में हैं।किसी विशेष निर्णय में असमंजस सम्भावित है।नेत्र विकार संभावित है।व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व सफेद रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल:  आज शुक्र इसी राशि में व तृतीय गुरु अनुकूल हैं।चन्द्रमा अति अनुकूल है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा।  बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल: शनि इसी राशि में व गुरु द्वितीय है।पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे। शुक्र बैंकिंग व मीडिया जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व शुक्र से सम्बंधित द्रव्यों का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल: आज गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा पंचम है।आज का दिन मंगलमय है। चन्द्रमा का पंचम गोचर संतान व शिक्षा को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व सफेद रंग शुभ है।मंगक के द्रव्य गुड़ का दान करें।

12. मीन राशिफल: गुरु द्वादश व शनि एकादश हैं।व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है।शुक्र का धनु गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat