लाइव टीवी

Horoscope Today, 22 November 2021: कर्क व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति, जानिए प्रत्येक राशियों का राशिफल

Updated Nov 21, 2021 | 16:19 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 22th November 2021: ज्योतिष अनुसार सोमवार के दिन का राशि भविष्य। जानिए 22 नवंबर 2021 की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
22 नवंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • मिथुन राशि में गोचर मिथुन व कन्या के जातकों को लाभान्वित करेगा।
  • गुरु अब कुम्भ में तथा शनि  मकर में मार्गी हैं।
  • कर्क व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 22th November 2021:  आज सूर्योदय के समय मृगशिरा नक्षत्र व चन्द्रमा मिथुन राशि में है। गुरु अब कुम्भ में तथा शनि  मकर में मार्गी हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

आज चन्द्रमा का मिथुन राशि में गोचर मिथुन व कन्या के जातकों को लाभान्वित करेगा। कर्क व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1.मेष राशिफल-शनि का एकादश व गुरु का दशम गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। तिल व उड़द का दान करें। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी।सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- राशि स्वामी शुक्र का धनु व गुरु का कुम्भ गोचर शुभ हैं।गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे।मंगल आपसे फ्लैट खरीदने का प्लान बनवा सकते हैं।हरा व सफेद रंग शुभ है।उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।आईटी व मीडिया जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-चन्द्रमा आज इसी राशि में है। जॉब में प्रोमोशन का समय है। व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं।नीला व बैगनी रंग शुभ है।स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- व्यावसायिक कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। शुक्र व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। नीला व सफेद
रंग शुभ है।  

5. सिंह राशिफल- सूर्य व मंगल के प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल-  गुरु के खष्ठम प्रभाव से व्यवसाय में सफल रहेंगे। शुक्र व गुरु यात्रा देगा।  बैगनी व नारंगी रंग शुभ है।उड़द का दान करें।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-सूर्य द्वितीय व गुरु पँचम हैं।छात्रों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी ।पिता के आशीर्वाद से लाभ है।स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। सफेद व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- आज  यात्रा  सम्भावित है।स्किन विकार हो सकता है।व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व सफेद रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल-  आज शुक्र इस राशि में व गुरु तृतीय अनुकूल हैं।चन्द्रमा मंगलमय है। शिक्षा में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।धन का आगमन होगा।  बैगनी व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।

10. मकर राशिफल- रियल स्टेट से जुड़े लोग सफल रहेंगे। इस राशि का शनि बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व उड़द का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल-गुरु इस समय इसी राशि में है। चन्द्रमा का पँचम गोचर संतान को लाभ प्रदान कर सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है।राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल- जॉब में सफलता है।शनि का एकादश व गुरु का कुम्भ गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। लाल व नारंगी रंग शुभ है।श्री सूक्त का पाठ करें।पिता का आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat