लाइव टीवी

Horoscope Today, 23 September 2021: कन्या व सिंह राशि के जातकों को होगा लाभ, जानिए गुरुवार का राशिफल

Updated Sep 23, 2021 | 08:22 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 23 September 2021: गुरुवार के दिन क्या रहेंगी ग्रह स्थिति और उनसे संबंधित इशारे? सप्ताह के चौथे दिन ज्योतिष अनुसार जानिए खुद से संबंधित राशि भविष्य।

Loading ...
23 सितंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • कन्या व सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है।
  • मिथुन और कुंभ राशि के लोगों को व्यवसाय में लाभ मिलेगा।
  • मेष राशि के जातकों के लिए लाल व सफेद रंग शुभ माना जा रहा है।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 23th September 2021: आज के दिन सूर्योदय के समय रेवती नक्षत्र व चन्द्रमा मेष राशि में है। सूर्य मंगल व बुध कन्या राशि में व शनि मकर में हैं। अभी शुक्र तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का मेष राशि में गोचर कन्या व सिंह के जातकों को लाभान्वित करेगा।

मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व मीन के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व मकर राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज राशि स्वामी मंगल का खष्ठम व चन्द्रमा का द्वादश गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। मूंग का दान करें। जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

राशि स्वामी शुक्र का खष्ठम व चन्द्रमा का द्वादश गोचर शिक्षा को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। मीडिया व बैंकिंग जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 

चन्द्रमा का एकादश व सूर्य मंगल बुध का चतुर्थ गोचर मंगलमय है। मीडिया व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। परिवार में धार्मिक कार्य दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

चन्द्रमा का द्वितीय गोचर पारिवारिक कार्यों के लिए मंगलमय है। व्यवसाय के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बैंकिंग, मीडिया व टीचिंग जॉब में गुरु व चन्द्रमा गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व सफेद रंग शुभ है। ऑफिस कार्यों में आज ज्यादा व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- 

जॉब में सूर्य मंगल व बुध के द्वितीय व चन्द्रमा के भाग्य भाव में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज कार्यों के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व पीला रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

जॉब में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का अष्टम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 09 बार पाठ करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

7. तुला राशिफल- 

फिल्म, मीडिया व टीचिंग जॉब के करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी तथा उच्चाधिकारियों से लाभ है। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

आज चन्द्रमा इसी राशि से खष्ठम व शुक्र द्वादश है। कफ जनित विकार संभावित है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। चावल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

आज चन्द्र का पंचम व सूर्य मंगल का दशम गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल- 

शनि का इस राशि में व शुक्र का कर्म भाव में गोचर जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु बैंकिंग व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का तृतीय व सूर्य बुध का अष्टम गोचर रसजनीतिज्ञों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व नारंगी रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

12. मीन राशिफल- 

छात्र सफल रहेंगे। गुरु का व्यय भाव व चन्द्रमा का द्वितीय गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। लाल व पीला रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat