लाइव टीवी

Horoscope Today, 24 September 2021: मेष व तुला राशि के जातकों को होगा लाभ, जानिए आज का राशिफल

Updated Sep 24, 2021 | 07:10 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 24 September 2021: सप्ताह के पांचवे दिन ज्योतिष अनुसार जानिए खुद से संबंधित राशि भविष्य। शुक्रवार के दिन क्या रहेंगी ग्रह स्थिति और उनसे संबंधित इशारे?

Loading ...
24 सितंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • मेष व तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है।
  • तुला व मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
  • मेष राशि के जातकों के लिए पीला व सफेद रंग शुभ माना जा रहा है।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 24th September 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा मेष राशि में है व अश्वनी नक्षत्र है। सूर्य मंगल व बुध कन्या में हैं। शुक्र तुला राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ मेष व तुला राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व मीन के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व कुंभ राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज चन्द्रमा इसी राशि में है। सूर्य मंगल खष्ठम है। शनि का का दशम गोचर सुंदर है। जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ा लाभ हो सकता है। आपकी धार्मिक योजनाएं सफल हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। 

2. वृष राशिफल-  

राशि स्वामी शुक्र का खष्ठम व चन्द्र का द्वितीय गोचर के कारण बैंकिंग व मैनेजमेंट जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। वाहन प्रयोग में लापरवाही से बचें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल-

आज छात्र शिक्षा में सफल रहेंगे। बैंकिंग व मीडिया करियर में प्रोमोशन संभावित है। तुला व मकर राशि के मित्र से लाभ होगा। नीला व सफेद  रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल-

मंगल सूर्य का तृतीय व चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति करा सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व मंगल प्रधान वृश्चिक राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। धार्मिक अनुष्ठान की योजना फलीभूत होगी। पीला व सफेद रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-

प्रशासन व राजनीति से संबद्ध लोग सफल रहेंगे। जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। परिवार संग यात्रा की योजना बनेगी। हरा व आसमानी रंग शुभ है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल-

जॉब में सूर्य, मंगल व बुध का इस राशि में व चन्द्रमा का अष्टम गोचर लाभप्रद है। बिजनेस सम्बन्धी कोई रुका पूर्ण होगा। शनि का पंचम गोचर जॉब में उच्चाधिकारियों  से लाभ प्रदान करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। नीला व बैगनी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

7. तुला राशिफल-

आज जॉब में लाभ की स्थिति होगी। व्यवसाय में मेष व वृश्चिक राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। हरा व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

8. वृश्चिक राशिफल-

सूर्य एकादश व चन्द्रमा आज इसी राशि से खष्ठम है। व्यवसाय में प्रोग्रेस है। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। लाल व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल-

गुरु का तृतीय व चन्द्रमा का पंचम गोचर संतान को लाभ देगा। मंगल व राहु मानसिक कष्ट दे सकता है। व्यवसाय में भी संघर्ष के बाद सफलता है। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल-

शनि का इस राशि में, गुरु का द्वितीय व चन्द्रमा चतुर्थ का गोचर शुभ हैं। छात्रों को  सफलता मिलेगी। मंगल व सूर्य का नवम गोचर भाग्य सुख के लिए लाभप्रद है। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल-

सूर्य व मंगल अष्टम तथा गुरु इस समय इसी राशि में है। मंगल व चन्द्रमा आपके व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा व सफेद रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल- 

गुरु द्वादश, सूर्य अष्टम तथा चन्द्रमा का इस राशि से द्वितीय गोचर शुभ है। जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुल सकता है। शुक्र का अष्टम गोचर जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल हैं। मीडिया व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। हरा व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat