लाइव टीवी

Horoscope Today, 23 October 2021: वृष व मकर राशि के लोगों को होगा लाभ, जानिए शनिवार का राशिफल

Updated Oct 22, 2021 | 15:53 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 23rd October 2021: ज्योतिष अनुसार शनिवार के दिन का राशि भविष्य जानिए। 23 अक्टूबर को क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
23 अक्टूबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • मेष व धनु राशियों के जातक व्यवसाय में करेंगे प्रगति।
  • कन्या व तुला राशियों के लोग करेंगे सफलता की प्राप्ति।
  • वृष व मीन राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 23rd October 2021: सूर्योदय के समय कृतिका नक्षत्र व चन्द्रमा शुक्र की राशि वृष में है। शनि प्रधान कुम्भ राशि मे इस समय गुरु है, वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में अब मार्गी हैं।यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज वृष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में कन्या व तुला के जातक सफल रहेंगे। वृष व मीन राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानिए अपना 23 अक्टूबर का राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज चन्द्रमा का द्वितीय गोचर धन प्राप्ति के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पारिवारिक निर्णय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

आप अपनी व्यवसायिक सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। हरा व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्र का वृष व सूर्य का तुला गोचर मंगलमय है। जॉब में स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य में कष्ट हो सकता है।

4. कर्क राशिफल- 

चन्द्रमा का  एकादश व सूर्य का चतुर्थ गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल व नारंगी रंग शुभ है। जॉब सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। छात्र करियर में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 

व्यवसाय में सूर्य के इस राशि से द्वितीय व चन्द्रमा के दशम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। प्रशासन से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के  प्रति सतर्क रहें। पीला व लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

किसी प्रिय मित्र के आगमन हो सकता है। आध्यात्मिक सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का नवम व गुरु का मकर गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नीला व सफेद रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल- 

शुक्र व बुध जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएंगे। व्यवसाय में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। हरा व सफेद रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

सूर्य का द्वादश गोचर सुखद है। जॉब में जल्द प्रोमोशन हो सकता है। छात्रों को कम्प्टीशन में सफलता की प्राप्ति होगी।हरा व बैगनी रंग शुभ है। सूर्य के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

आज गुरु व शनि द्वितीय तथा सूर्य का एकादश सहित चन्द्रमा का खष्ठम गोचर अति अनुकूल है। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। लाल व नारंगी रंग शुभ है। शुक्र बैंकिंग से जुड़े लोंगो को लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल- 

चन्द्रमा कफ विकार दे सकते हैं। शनि के इसी राशि में होने व चन्द्रमा का पँचम गोचर शुभ है। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की स्थिति देंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

शनि व गुरु का इस राशि से द्वादश होना संतुलित फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन राजनीतिज्ञों के लिए सुखद रहेगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-

गुरु व चन्द्रमा शुभ हैं। शनि गोचर स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट करता है। चन्द्रमा का तृतीय गोचर बहुत ही मंगलमय है। यह जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat