लाइव टीवी

Horoscope Today, 24 October 2021: तुला और कुम्भ राशि के जातकों को होगा लाभ, जानिए रविवार का राशिफल

Updated Oct 23, 2021 | 16:40 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 24th October 2021: ज्योतिष अनुसार रविवार के दिन का राशि भविष्य जानिए। 24 अक्टूबर को क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
24 अक्टूबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • मेष व धनु राशि के लोग व्यवसाय में करेंगे प्रगति।
  • रियल स्टेट में कन्या व कुम्भ राशियों के होंगे सफल।
  • कन्या व तुला राशि के राजनीतिज्ञों को मिलेगी कूटनीतिक सफलता।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 24th October 2021: आज सूर्योदय के समय रोहिणी नक्षत्र व चन्द्रमा शुक्र की राशि वृष में है। शनि प्रधान कुम्भ राशि मे इस समय गुरु है, वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में अब मार्गी हैं। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज तुला व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

रियल स्टेट में कन्या व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। कन्या व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। जानिए अपना 24 अक्टूबर का राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज नए व्यवसाय प्रारंभ करने का अनुकूल समय है। आज प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। हेल्थ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

शुक्र व बुध  व्यवसायिक सोच को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। आज श्री सूक्त का पाठ अवश्य करें।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्रमा मन  का कारक ग्रह है। सूर्य का तुला गोचर मंगलमय है। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ हो सकता है।

4. कर्क राशिफल- 

गुरु व चन्द्रमा शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। पीला रंग शुभ है। चन्द्रमा धर्म सम्बन्धित कार्यों में व्यस्त करवा सकते हैं। बुध अनुकूल रहेंगे।

5. सिंह राशिफल- 

बैंकिंग व आईटी जाँब में शुक्र के इस राशि से चतुर्थ व चन्द्रमा के दशम गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। प्रशासन से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाहन प्रयोग के  प्रति सतर्क रहें। नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

बुध इसी राशि में शुभ फल देगा। प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। आध्यात्मिक सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का नवम व गुरु का मकर गोचर जाँब में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल- 

शुक्र द्वितीय होकर व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएंगे। धन लाभ संभावित है।भगवान विष्णु जी की पूजा करें। नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

चन्द्रमा व गुरु गोचर मंगलमय है। जाँब में जल्द प्रोमोशन हो सकता है। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी।आसमानी रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

बुध का कर्म भाव व चन्द्रमा का खष्ठम गोचर प्रत्येक कार्यों में उन्नति के लिए अनुकूल है। रुके धन की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। मंगल रियल स्टेट से जुड़े लोंगो को लाभान्वित करेंगे।

10. मकर राशिफल- 

इस राशि में स्थित गुरु व शनि पोलिटिकल लाभ दे सकते हैं। चन्द्रमा का पँचम गोचर शिक्षा के लिए शुभ है। सूर्य सरकारी कार्यों में लाभ की स्थिति देंगे। बैगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

शनि व मंगल रियल स्टेट में शुभ फल देगा। शनि पॉलिटिक्स में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-

बुध व गुरु अनुकूल हैं। सप्तम बुध धन प्रदान करता है। चन्द्रमा का तृतीय गोचर बहुत ही मंगलमय है। नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat