लाइव टीवी

Horoscope Today, 26 September 2021: मिथुन व कन्या राशि के जातकों को बिजनेस में लाभ, रविवार का राशिफल

Updated Sep 25, 2021 | 16:57 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 26 September 2021: सप्ताह के आखिरी दिन रविवार को ज्योतिष अनुसार जानिए खुद से संबंधित राशि भविष्य। रविवार के दिन क्या रहेंगी ग्रह स्थिति और उनसे संबंधित इशारे?

Loading ...
26 सितंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • रविवार को शुक्र तुला राशि में कर रहा है गोचर।
  • वृष राशि के जातकों को होगा चन्द्रमा के गोचर का लाभ।
  • मंगल के साथ कन्या राशि में उपस्थित है सूर्य।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 26th September 2021: आज सूर्योदय के समय कृतिका नक्षत्र व चन्द्रमा वृष राशि में है। सूर्य मंगल के साथ कन्या राशि में है। शुक्र तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का गोचर वृष राशि के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कन्या राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

बैंकिंग व मीडिया में तुला व मकर के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व कर्क राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे।

1. मेष राशिफल- 

आज गुरु का कुंभ व चन्द्र का द्वितीय गोचर छात्रों के लिए अनुकूल है। आज बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से
सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

शुक्र बैंकिंग व आईटी जॉब में कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल व शुक्र जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल-

चन्द्र का द्वादश व बुध का चतुर्थ गोचर जॉब में प्रोन्नति देता है। आज का दिन मंगलमय है। मैनेजमेंट व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

छात्रों के लिए अनुकूल समय है। कॅरियर में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में चन्द्र व शुक्र गोचर उन्नति दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- 

जॉब में राशि स्वामी सूर्य व मंगल के इस राशि से द्वितीय व चन्द्र के वृष गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हनुमान जी के मंदिर जाएं। लाल व नारंगी रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

स्टूडेंट्स शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्य में लाभ देगा। नारंगी व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

7. तुला राशिफल- 

छात्रों को कॅरियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों से तनाव है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

परिवार में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व हरा रंग शुभ है। सवा किलो चने की दाल का दान करें।

9. धनु राशिफल- 

आज चन्द्र का वृष व सूर्य बुध का कन्या गोचर राजनीतिज्ञों के लिए अति अनुकूल है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व आसमानी रंग शुभ है। चावल का दान करें।

10. मकर राशिफल- 

शनि व चन्द्रमा टेक्निकल व बैंकिंग जॉब में उन्नति देंगे। शुक्र व शनि जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

गुरु अभी इसी राशि में हैं। चन्द्रमा का चतुर्थ, मंगल का अष्टम गोचर व्यवसाय में लाभ प्रदान कर सकते हैं। लाल व हरा रंग शुभ है। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

12. मीन राशिफल-

छात्र सफल रहेंगे। गुरु का द्वादश, शुक्र का अष्टम व चन्द्रमा का तृतीय गोचर बिजनेस कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। चने की दाल का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat