लाइव टीवी

साप्ताहिक राशिफल 25 सितंबर 2021 से 2 अक्टूबर 2021 तक: तुला राशिवाले स्वास्थ्य के प्रति रहे सचेत

Updated Sep 26, 2021 | 06:00 IST

साप्ताहिक राशिफल 26 सितंबर 2021 से 2 अक्टूबर 2021 तक: सभी 12 राशियों में से किस राशि लिए कैसा रहने वाला है सप्ताह- मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तक।

Loading ...
साप्ताहिक राशिफल 26 सितंबर से 2 अक्टूबर 2021 तक
मुख्य बातें
  • इस सप्ताह वृष व तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा शुक्र प्रधान वृष राशि में है।
  • कन्या व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे।

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 26 सितंबर से 02 अक्टूबर 2021: इस सप्ताह सूर्य व मंगल कन्या राशि में,शुक्र तुला में,गुरु व शनि मकर में,राहु वृष व केतु वृश्चिक में रहेंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा शुक्र प्रधान वृष राशि में है।

चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। इस सप्ताह वृष व तुला राशि के जातकों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। मेष व तुला राशि के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कन्या व मकर के लोग जॉब में प्रगति करेंगे। कर्क व धनु के जातक धार्मिक यात्रा का पुण्य प्राप्त करेंगे।आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का  विस्तृत साप्ताहिक राशिफल--

Weekly Rashifal 26th September to 2nd October 2021 Horoscope in Hindi:

1. मेष राशिफल/Aries Horoscope:

सप्तम मंगल व शुक्र शुभ है।इस सप्ताह के प्रथम तीन दिन व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे तथा जॉब में प्रोमोशन के रास्ते भी बनेंगे। मेष व मिथुन राशि का सहयोग ले सकते हैं। बुधवार के बाद आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।पीला व सफेद रंग शुभ है। प्रतिदिन विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।अन्न दान करते रहें।

2. वृष राशिफल/Tauras Horoscope:

इस सप्ताह के प्रथम दिन का चन्द्रमा का वृष व राशि स्वामी शुक्र का तुला गोचर शुभ फलदायी है।बुधवार के बाद जॉब व व्यवसाय के लिए सुखद है। राजनीतिज्ञों लाभ होगा। इस वीक धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। नीला व हरा  रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ते रहें। शनिवार को तिल का दान करें।

3. मिथुन राशिफल/ Gemini Horoscope:

 राशि स्वामी बुध व शुक्र का  पँचम गोचर शुभ है।राजनीतिज्ञों के लिए यह सप्ताह शुभ फलदायी है। बुधवार के बाद व्यवसाय अपना पूर्ण रूप लेगी। शुक्रवार व शनिवार को मित्रों संग यात्रा हो सकती है। हरा व सफेद रंग शुभ है। जॉब में रुके धन आगमन के संकेत हैं।प्रतिदिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।दशम शनि व गुरु भी मंगल करेंगे।

4. कर्क राशिफल/ Cancer Horoscope:

इस वीक बुधवार के बाद जॉब में बहुत ही सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। राजनीतिज्ञ कॅरियर में सफल रहेंगे। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। गृह निर्माण में सफल रहेंगे। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें व शिव उपासना करते रहें। पीला रंग शुभ है। बुधवार को उड़द का दान करें।मंगलवार के बाद चन्द्रमा का मिथुन गोचर स्वास्थ्य के प्रति एलर्ट करता है।

5. सिंह राशिफल/ Leo Horoscope:

सिंह- राशि स्वामी सूर्य व मंगल का द्वितीय गोचर उन्नतिकारक है।इस सप्ताह छात्रों के कॅरियर में विशेष प्रगति है। बुधवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। इस राशि के स्वामी सूर्य व चन्द्र गोचर जॉब में लाभान्वित कर सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। बैंकिंग व मीडिया जॉब के लोग सफल रहेंगे।

6. कन्या राशिफल/ Virgo Horoscope:

कन्या- सूर्य व मंगल इसी राशि में हैं।इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य बहुत बेहतर रहेगा। गणेश जी के मंदिर जाएं व उनका प्रतिदिन आशीर्वाद लें। जॉब में रुके धन का आगमन होगा। बिजनेस
में  भी प्रगति की संभावना है। शनिवार को सुखद यात्रा हो सकती है। राजनीतिज्ञ प्रगति करेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है।

7. तुला राशिफल/ Libra Horoscope:
तुला-इस सप्ताह के प्रथम दो दिन जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। शुक्र व चन्द्र गोचर व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे। हनुमान जी की पूजा करते रहें। कन्या व मकर राशि के मित्रों का सहयोग व्यवसाय में सोमवार व शुक्रवार को लाभ प्रदान करेगा। धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। सफेद व नीला रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल/ Scorpio Horoscope:
व्यवसाय से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी।स्वास्थ्य में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह बुधवार के बाद कोई नई व्यावसायिक योजना तय कर सकते हैं। सफेद व पीला रंग शुभ है। जॉब में प्रगति के लिए सुंदरकांड का नियमित पाठ करें।तिल का दान करें।

9. धनु राशिफल/ Sagittarius Horoscope:

इस वीक जॉब में आपकी स्थिति बेहतर होना प्रारम्भ हो जाएगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में रुके धन आगमन से खुश रहेंगे। मंगलवार के बाद चन्द्रमा का मिथुन में प्रवेश से छात्रों के विशेष लाभ का संयोग है। लाल व हरा रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल/ Capricorn Horoscope:

मकर- गुरु व शनि इसी राशि में हैं।चन्द्रमा का वृष गोचर अनुकूल है। मंगलवार के बाद आर्थिक सफलता मिलेगी।  जॉब करने वाले उन्नति करेंगे।नीला व हरा रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें। प्रतिदिन अन्न दान के साथ भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। पिता का आशीर्वाद लें।

11.कुम्भ राशिफल/ Aquarius Horoscope:

गुरु व शनि का द्वादश गोचर व्यवसाय में सफलता देगा।। जॉब सम्बंधित कोई रुका कार्य प्रारंभ होगा।हनुमान जी की नियमित पूजा करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। शनिवार को वाहन प्रयोग के प्रति सावधानी बरतें।गाय को रोटी तथा गुड़ खिलाते रहें। प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल/ Pisces Horoscope:
मीन- गुरु व शनि का एकादश गोचर शुभ है।इस सप्ताह पारिवारिक विवादों से बचना होगा। छात्र लाभान्वित होंगे। मंगलवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक सुख में प्रगति हो सकती है। नारंगी व हरा रंग शुभ है। प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें।गुरुवार को धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat