लाइव टीवी

Horoscope Today, 27 October 2021: करियर के मामले में कैसा है मेष और मिथुन वालों का दिन, पढ़ें अपना राशिफल

Updated Oct 26, 2021 | 19:09 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 27th October 2021: ज्योतिष अनुसार बुधवार के दिन का राशि भविष्य जानिए। जानिए 27 अक्टूबर को ग्रह स्थितियां क्या रहेंगी?

Loading ...
27 अक्टूबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • मेष राशि के जातकों के लिए सफेद व लाल रंग शुभ है।
  • मिथुन राशि के जातकों के लिए आज जॉब में संघर्ष है।
  • धनु राशि के जातकों को बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 27th October 2021: आज सूर्योदय के समय आद्रा नक्षत्र व चन्द्रमा मिथुन राशि में है। बुध स्वग्रही कन्या व शनि गुरु अब मकर में मार्गी हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का मिथुन राशि में गोचर कर्क व कन्या के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व तुला राशि के राजनीतिज्ञ और कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज राशि स्वामी मंगल व गुरु गोचर जॉब के लिए अनुकूल है। तिल व उड़द का दान करें। बिजनेस में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

राशि स्वामी शुक्र का वृश्चिक व गुरु का मकर गोचर शुभ हैं। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे फ्लैट खरीदने का प्लान बनवा सकते हैं। हरा व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब के कॅरियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 

जॉब में संघर्ष है। व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने की योजना बना सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। स्वास्थ्य में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

धार्मिक कार्यों के लिए आज का दिन मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल समय है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। शुक्र व चन्द्रमा आर्थिक उन्नति दे सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है।  

5. सिंह राशिफल- 

शनि के खष्ठम प्रभाव से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज व्रत रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

बुध के इस राशि में व शनि के पंचम प्रभाव से छात्र सफल रहेंगे। शुक्र यात्रा देगा। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। तिल का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल-

शुक्र द्वितीय व बुध द्वादश हैं। छात्रों को करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- 

आज निर्णय में असमंजस सम्भावित है। उदर विकार संभावित है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। हरा व लाल रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल-  

आज शुक्र व गुरु अनुकूल हैं। चन्द्रमा अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैगनी व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

10. मकर राशिफल-  

प्रशासन व राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। कन्या राशि का बुध बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व चावल का दान करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

आज का दिन मंगलमय है। चन्द्रमा का पंचम गोचर संतान को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व हरा रंग शुभ है। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

12. मीन राशिफल-

व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है। शनि का एकादश व बुध का सप्तम गोचर जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। लाल व पीला रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें। बड़े भाई का आशीर्वाद लें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat