लाइव टीवी

Horoscope Today, 28 October 2021: तुला व मकर राशि के जातक सेहत के प्रति रहें सचेत, जानिए अपना राशिफल

Updated Oct 27, 2021 | 16:12 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28th October 2021: ज्योतिष अनुसार गुरुवार के दिन का राशि भविष्य जानिए। जानिए 28 अक्टूबर को ग्रह स्थितियां क्या रहेंगी?

Loading ...
28 अक्टूबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • कर्क व सिंह राशि के लोग राजनीति में रहेंगे सफल।
  • धनु व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा लाभ।
  • सूर्य तुला व शनि तथा गुरु मकर राशि में हैं उपस्थित।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 28th October 2021: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि में है व पुनर्वसु नक्षत्र है। कर्क का स्वामी चन्द्रमा होता है। सूर्य तुला व शनि तथा गुरु मकर राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। कर्क में चन्द्रमा व मकर में गुरु का लाभ धनु व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। तुला व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।

कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल-

आज मंगल का प्रभाव शुभ है। चतुर्थ भाव में चन्द्र व तुला का सूर्य जॉब व व्यवसाय को लेकर लाभ दे सकता है। गुरु आपकी शिक्षा सम्बन्धी योजनाएं सफल करेंगे। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। पीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

2. वृष राशिफल- 

चन्द्रमा के तृतीय गोचर के कारण जॉब में कोई नया पद दे सकता है। सफेद रंग शुभ है। राजनीति में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल- 

आज राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। कर्क व मीन राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा।नीला रंग शुभ है।

4. कर्क राशिफल- 

चन्द्रमा आज इसी राशि में है। जॉब में लाभ की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। धनु व कन्या राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। गृह निर्माण में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। हरा रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-

मंगल व गुरु शुभ हैं।मीडिया व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग  परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

6. कन्या राशिफल- 

बुध इसी राशि में है। सूर्य अब इस राशि से द्वितीय हैं। कोई रुका धन प्राप्त होगा। कर्क का चन्द्रमा व मकर का गुरु जॉब में लाभ प्रदान करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बैगनी रंग शुभ है। गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल-

सूर्य अभी इसी राशि में हैं। आज जॉब में संघर्ष की स्थिति होगी। शुक्र व चन्द्रमा व्यवसाय में लाभ की संभावना बनाएगा। हरा रंग शुभ है।

8. वृश्चिक राशिफल- 

भाग्य भाव मे चन्द्रमा व तृतीय गुरु शुभ है। जॉब में किसी विशेष पद को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह होगा। पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त पाठ करें।

9. धनु राशिफल-  

गुरु व चन्द्रमा अनुकूल हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

10. मकर राशिफल-

गुरु व शनि के इस राशि में व चन्द्र के सप्तम गोचर से कई व्यावसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी।माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। सूर्य तथा  बुध का गोचर बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।नीला रंग शुभ है।

11. कुम्भ राशिफल-

आज चन्द्रमा का खष्ठम लेकिन गुरु का इस राशि से द्वादश गोचर शुभ है। बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। आईटी व मीडिया जॉब के लोग सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से सुख मिल सकता है। आसमानी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-

गुरु व मंगल शुभ हैं। चन्द्रमा आज इस राशि से पँचम व गुरु एकादश है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। सूर्य का तुला राशि में गोचर प्रशासनिक सेवा में लाभ देंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला रंग शुभ है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat