लाइव टीवी

Horoscope Today, 29 September 2021: जॉब करियर में इस राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन है शुभ

Updated Sep 28, 2021 | 14:25 IST

Horoscope Today (आज का राशिफल) 29 September 2021: जानिए ज्योतिष अनुसार सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार का राशि भविष्य। बुधवार को क्या रहेंगी ग्रह स्थिति और उनसे संबंधित इशारे?

Loading ...
29 सितंबर 2021 का राशिफल
मुख्य बातें
  • 29 सितंबर को चन्द्रमा का मिथुन राशि में गोचर मिथुन व सिंह के जातकों को लाभान्वित करेगा।
  • मिथुन व कुंभ राशि के जातकों को व्यवसाय में लाभ प्राप्ति होगी।
  • मिथुन व सिंह राशि के जातक राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे।

Horoscope Today (आज का राशिफल) 29th September 2021: आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष अष्टमी के दिन सूर्योदय के समय आद्रा नक्षत्र व चन्द्रमा मिथुन राशि में है। सूर्य भी कन्या राशि में व शनि गुरु मकर में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज चन्द्रमा का मिथुन राशि में गोचर मिथुन व सिंह के जातकों को लाभान्वित करेगा। मिथुन व कुंभ राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में तुला व कुम्भ के जातक सफल रहेंगे। मिथुन व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज राशि स्वामी मंगल व चन्द्र गोचर रियल स्टेट व्यवसाय के लिए अनुकूल है। उड़द का दान करें। जॉब में किसी विशेष कार्यों से सफलता मिलेगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

2. वृष राशिफल- 

राशि स्वामी शुक्र व चन्द्रमा शुभ हैं। पारिवारिक कार्यों को विस्तार देंगे। मंगल आपसे जमीन खरीदने का प्लान बनाएंगे। सफेद व नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। आईटी व मीडिया जॉब के करियर में प्रोग्रेस है।

3. मिथुन राशिफल- 

चन्द्रमा का मिथुन व सूर्य का कन्या गोचर मंगलमय है। बैंकिंग व आईटी में जॉब करने वाले परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। हरा व बैगनी रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ दिख रहा है।

4. कर्क राशिफल- 

चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का सप्तम गोचर व्यावसायिक कार्यों के लिए मंगलमय है। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। आईटी व मैनेजमेंट जॉब में गुरु व चन्द्रमा गोचर उन्नति दे सकते हैं। पीला व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।

5. सिंह राशिफल- 

जब में सूर्य के द्वितीय व चन्द्र के एकादश गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व लाल रंग शुभ है।

6. कन्या राशिफल- 

पिता के आशीर्वाद द्वारा प्राप्त सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय में लाभ देगा। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

7. तुला राशिफल- 

आईटी व मैनेजमेंट जॉब के करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पिता के आशीर्वाद से लाभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। आसमानी व सफेद रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8. वृश्चिक राशिफल- 

आज सूर्य एकादश व चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम में है। कफ जनित विकार संभावित है। जॉब में बड़ा लाभ हो सकता है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व हरा रंग शुभ है। उड़द का दान करें। 

9. धनु राशिफल- 

आज गुरु शनि का द्वितीय व सूर्य का कन्या राशि मे गोचर सफलता के लिए अति अनुकूल है। बिजनेस नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैगनी व नीला रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

10. मकर राशिफल- 

शनि व गुरु इस राशि में व मिथुन का चन्द्रमा पॉलिटिक्स में उन्नति देंगे। शुक्र व गुरु बैंकिंग व फाइनेन्स जॉब में प्रोमोशन का मार्ग देंगे। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। नीला व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11. कुम्भ राशिफल- 

गुरु व शनि अभी इसी राशि से द्वादश हैं। चन्द्रमा का पंचम गोचर छात्रों को लाभ प्रदान कर सकते हैं। नीला व बैगनी रंग शुभ है। शनि के द्रव्य तिल का दान करें। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

12. मीन राशिफल- 

राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु का एकादश व चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। आज उदर विकार से कष्ट हो सकता है। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। पीले फलों का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal In Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign at Times Now Navbharat